शा.उ.मा.वि.झांतला में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन संपन्न।

शा.उ.मा.वि.झांतला में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन संपन्न।

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

शा.उ.मा.वि.झांतला में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन संपन्न।

सिंगोली /झांतला :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झांतला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कदवासा के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम झांतला में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा मंडल महामंत्री पारस जैन युवा मोर्चा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमलेश धाकड़ ,जनपद प्रतिनिधि राजेश शर्मा प्राचार्य शांतिलाल धाकड़ झांतला कदवासा प्राचार्य नेमीचंद धाकड़ के द्वारा मां शारदा की चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण के साथ की गई।
इस कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री अशोक विक्रम सोनी सिंगोली
नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, सिंगोली सांसद खेल महोत्सव प्रभारी राजकुमार मेहता सिंगोली कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र जोशी सिंगोली जनपद सदस्य मदनलाल धाकड़, सरपंच प्रतिनिधि विनोद धाकड़ जनपद सदस्य ओंकार लाल धाकड़ ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत पालीवाल, पार्षद जीवन बलाई आदि ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। इस कार्यक्रम में पारंपरिक खेल कबड्डी खो खो सितोलिया ,रस्सा
कस्सी व मैराथन दौड़ का आयोजन रखा गया। कबड्डी प्रतियोगिता में झांतला की छात्रों की टीम विजेता रही व कबड्डी प्रतियोगिता में झांतला की छात्राओं की टीम विजेता रही। खो खो प्रतियोगिता में कदवासा कि छात्राओं की टीम विजेता रही। सभी विजेता उपविजेता टीम को गोल्ड व सिल्वर मेडल व प्रमाण पत्र भाजपा मंडल महामंत्री पारस जैन ,सरपंच प्रतिनिधि विनोद धाकड़, जनपद प्रतिनिधि राजेश शर्मा के हाथों वितरित किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन कदवासा प्राचार्य नेमीचंद धाकड़ द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में अध्यापक मनोहर लाल वर्मा , भुवानी राम मेघवाल ,वर्षा
पिपलीवाल, सुंदरलाल धाकड़, पंकज शर्मा, परवीन बानो, कीर्ति लश्कार ,वसुनिया सर श्रीमती चंदा धाकड़ राहुल शर्मा ,गजानन चौधरी, आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे। अंत में आभार अभिव्यक्ति झांतला प्राचार्य शांतिलाल धाकड़ द्वारा की गई।

ALSO READ -  आरोग्य भारती की आध्यात्म योग, औषधि उद्यान, बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण एवं वृक्षा रोपण विषयों पर बैठक संपन्न।

महेंद्र सिंह राठौड़

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *