अ.भा. वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ में मनाई संत रविदास जी की जन्म जयंती !
जावरा – संत शिरोमणि रविदास जी की 649 वी जन्म जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री भैरुलाल खदेड़ा के मार्गदर्शन व रतलाम जिला संयोजक राजू खराड़ी ओर नीमच जिला अध्यक्ष व नीमच, मंदसौर, रतलाम प्रभारी चंद्रशेखर जायसवार के नेतृत्व में रतलाम जिले की जावरा तहसील में सर्वप्रथम संत शिरोमणि रविदास जी की तस्वीर पर पुष्प व पुष्पमाला अर्पित कर जावरा के जाटिया मोची समाज अध्यक्ष पीरुलाल जी जटिया को पुशमाला पहना सम्मानित कर संत शिरोमणि रविदास जी की जन्म जयंती मनाई गई !
इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री भेरूलाल खदेड़ा ने संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संत रविदास जी मध्यकाल में एक भारतीय संत कवि सतगुरु के नाम से जाने जाते थे इन्हें संत शिरोमणि संत गुरु की उपाधि भी दी गई थी इन्होंने रविदासिया पंथ की स्थापना कर जात पात का घोर खंडन कर आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया 15 वीं शताब्दी के संत कवि और समाज सुधारक गुरु रविदास एक आध्यात्मिक नेता भी थे जिन्होंने समानता एकता और ईश्वर के प्रति भक्ति का संदेश दुनिया भर में फैलाया !
इसी कड़ी में रतलाम जिला संयोजक राजू खराड़ी ने भी बताया कि गुरु रविदास जी 14 वी 15 वीं सदी के भक्ति आंदोलन के महान संत भी थे और उनका जन्म वाराणसी के पास हुआ था वे मोची का काम करते थे उन्होंने जाति पाती का खंडन कर सामाजिक समानता और निर्गुण ईश्वर की भक्ति का संदेश दिया उनके भजन सिख समाज के गुरु ग्रंथ साहिब मैं भी शामिल है जिससे वो रविदासिया के संस्थापक और समाज सुधारक के रूप में पूजे जाते हैं !
कार्यक्रम का संचालन और आभार व्यक्त करते हुए नीमच जिला अध्यक्ष व नीमच, मंदसौर, रतलाम प्रभारी चंद्रशेखर जायसवार ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी हमारे आराध्य देव है और आज अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ द्वारा रतलाम जिले की जावरा तहसील में उनकी जन्म जयंती मना उनके आदर्शों का मनन किया साथ ही कार्यक्रम में पधारे सभी साथियों को कोटि-कोटि धन्यवाद और साधुवाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ !
इस अवसर पर अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री भैरुलाल खदेड़ा, रतलाम जिला संयोजक राजू खराड़ी, नीमच जिला अध्यक्ष व नीमच, मंदसौर, रतलाम प्रभारी चंद्रशेखर जायसवार, जावरा तहसील अध्यक्ष दिनेश मालवीय, जाटिया मोची समाज अध्यक्ष पीरुलाल जटिया,मुकेश कुमार, दिनेश सिंह, राजू भाई, मुकेश राठौर, सोहनलाल जटिया, राजकुमार जटिया, लालसिंह जटिया, कमलेश कुमार जटिया एवं कई कार्यकर्ता साथीगण उपस्थित रहे !

