बाणदा में 7 कुण्डीय यज्ञ एवं शीतला माता सप्तमी उद्यापन के साथ तीन दिन होगे धार्मिक आयोजन

बाणदा में 7 कुण्डीय यज्ञ एवं शीतला माता सप्तमी उद्यापन के साथ तीन दिन होगे धार्मिक आयोजन

क्षेत्रीय खबरें

Shares

सिंगोली – बाणदा में 7 कुण्डीय यज्ञ एवं शीतला माता सप्तमी उद्यापन के साथ तीन दिन होगे धार्मिक आयोजन, आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम बाणदा में शनिवार सुबह 9:00 बजे गणपति स्थापना के साथ विशाल कलश यात्रा एवं धर्म ध्वजा हाथ में लेकर भजनों पर गाते झुमते नाचते जुलूस के साथ शीतला माता की सप्तमी उद्यापन का तीन दिवसीय आयोजन शुरू हुआ जिसमें 7 कुण्डीय यज्ञ कलश यात्रा के समापन पश्चात 3:30 बजे अग्नि प्रज्वलित कर यज्ञ प्रारम्भ किया गया जिसमें पण्डित अशोक एवं पण्डित गोपाल उमर के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ 71 जोड़ो ने यज्ञ में आहुतियां दी 4/02/2024 को भजन कीर्तन व 5/02/2024 तक यज्ञ अनुष्ठान कर सुबह यज्ञ पूर्णाहुति पश्चात महा प्रसादी एवं सायं को क्षैत्र के के भजन कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा

सप्तमी उद्यापन में 71 जोड़ों ने सामूहिक रुप से भाग लिया जिसमें आदिवासी भील,एवं रेगर आदि समाज सम्मिलित थे समिति सदस्यों ने सभी क्षैत्र वासियो से तीन दिवसीय इस आयोजन में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेकर आयोजन को सफल बनाने का निवेदन किया है

महेंद्र सिंह राठौड़

ये भी पढ़े – ग्राम जाट मे निकली प्रभु श्री राम जी की विशाल एतिहासिक शोभायात्रा

Shares
ALSO READ -  एक तरफ चल रहा नवरात्रि का दौर तो दूसरी तरफ लगा मोड़ी माता मन्दिर प्रांगण में अवव्यस्थाओ का अंबार
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *