युवा उत्सव पर राउमावि अरनोद विद्यार्थियों का पुलिस थाना भ्रमण।

युवा उत्सव पर राउमावि अरनोद विद्यार्थियों का पुलिस थाना भ्रमण।

राजस्थान

Shares

युवा उत्सव पर राउमावि अरनोद विद्यार्थियों का पुलिस थाना भ्रमण।

प्रतापगढ़ प्रधानाचार्य श्याम लाल गायरी ने बताया कि आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनोद में स्वामी विवेकानंद जयंती उत्सव युवा दिवस के रूप में मनाया गया जहां विद्यार्थियों ने भाषण लघु नाटक के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य करतार सिंह जी प्राध्यापक राधेश्याम चौधरी मोहनलाल मीणा श्याम लाल कुमावत राजेंद्र टेलर वरिष्ठ अध्यापक राजेंद्र कुमावत हेमलता मीणा, जिप्सी स्टाइलिन ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक श्री कन्हैयालाल मीणा ने किया इसके पश्चात रैली के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा पुलिस थाना अरनोद का भ्रमण किया गया। जहां पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों का स्वागत किया गया ।उसके पश्चात थानाधिकारी महोदय शिवलाल मीणा द्वारा शपथ ग्रहण करवाकर ट्रैफिक नियमों साइबर अपराध सहित कई विषयों पर विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की । उसके पश्चात विद्यार्थियों ने थाने की कार्यप्रणाली को जाना सभी शाखाओं का भ्रमण किया।

ब्यूरो चीफ अनिल जटिया

Shares
ALSO READ -  निम्बाहेड़ा मे नायको की कुडी के पास ताश पत्ती पर जुआ खेलते तीन व्यक्ति गिरफतार
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *