आदिवासी नायक राणा पूंजा भील की प्रतिमा की मांग को लेकर जयस संगठन का धरना प्रदर्शन निरंतर जारी
जयस की मांग के समर्थन मे विधायक एवं पूर्व विधायक सहित कई जनप्रतिनिधियों का समर्थन मिल रहा
मन्दसौर। आदिवासी नायक राणा पूंजा भील की प्रतिमा की मांग को लेकर जयस संगठन का धरना प्रदर्शन निरंतर जारी है। जयस की मांग के समर्थन मे कई सामाजिक एवं राजनैतिक सदस्यों का समर्थन मिल रहा है। प्रतिमा नही लगेगी तब तक अनिश्चीत धरना जारी रहेगी। यह जानकारी जयस के जिला मीडिया प्रभारी अनिल तंवर द्वारा देते हुए बताया की जय आदिवासी युवा शक्ति जयस संगठन मंदसौर के अनिश्चितकालीन धरने पर सोमवार को विपिन जैन विधायक मंदसौर द्वारा समर्थन दिया गया। रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर आश्वासन जताया। जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष विनय दुबेला और नगर पालिका उपाध्यक्ष पीतेश चावला ने धरना स्थल पर पहुंचकर संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा की। पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने स्पष्ट आश्वासन दिया कि वीर राणा पूंजा भील की मूर्ति स्थापना के लिए नगर पालिका परिषद में प्रस्ताव पारित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी नायक राणा पूंजा भील के सम्मान में यह मूर्ति शीघ्र स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा नेता अंशुल बैरागी भी मौजूद रहे, जिन्होंने शासन-प्रशासन से मूर्ति स्थापना की मांग को दोहराया।धरने में अन्य भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने नेताओं के इस आश्वासन पर संतोष जताया और धरना जारी रखने का कहा कि संतुष्ट पूर्ण जवाब का प्रतीक्षा करेंगे तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। यह कदम आदिवासी समुदाय के गौरवपूर्ण इतिहास को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर जयस जिला अध्यक्ष मंदसौर, राजु खराड़ी नीमच जिला अध्यक्ष, बद्रीलाल महुनिया जिला उपाध्यक्ष, नरेंद्र भुज, जयस जिला महासचिव, सुरेश चौहान, नंदलाल खराड़ी, नरेंद्र गमेतिया, सुरेश निनामा व समाज के कई वरिष्ठजन माताएं बहने युवा साथी मौजुद थे।

आदिवासी नायक राणा पूंजा भील की प्रतिमा की मांग को लेकर जयस संगठन का धरना प्रदर्शन निरंतर जारी
WhatsApp Group
Join Now
