निजी बसों की हड़ताल से प्रतापगढ़ ठप, ओवरलोड टैंपो में जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर यात्री

निजी बसों की हड़ताल से प्रतापगढ़ ठप, ओवरलोड टैंपो में जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर यात्री

राजस्थान

Shares

निजी बसों की हड़ताल से प्रतापगढ़ ठप, ओवरलोड टैंपो में जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर यात्री

प्रतापगढ़ शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में निजी बस सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बसों के बंद रहने से प्रतापगढ़ बस स्टैंड पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की भीड़ इधर-उधर भटकती नजर आई।
निजी बसों के संचालन बंद होने के कारण लोगों को मजबूरी में टैंपो और अन्य छोटे वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थिति यह रही कि कई यात्री जान जोखिम में डालकर टैंपो पर लटककर सफर करते दिखाई दिए। छोटे वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं, जिससे यातायात नियमों की खुली अनदेखी हो रही है।

ब्यूरो चीफ अनिल जटिया

Shares
ALSO READ -  बालाडिट गांव में कार्यवाही करते हुए अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्यवाही की गई।
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *