मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व नीमच पुलिस का अभियान

मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व नीमच पुलिस का अभियान

नीमच

Shares

मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व नीमच पुलिस का अभियान

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री अंकित जायसवाल, व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद श्री जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में नयागांव चौकी प्रभारी मंगल सिंह राठौर ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा 60 किलो 25, 25 किलो के दो कट्टे एवं 10 किलो एक थैले से बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार ग्राम गोठा चार खंबा चौराहा पर दुर्घटना ग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई हे मौके पर पुलिस पहुंची और उक्त अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जप्त किया गया उक्त सेंट्रो कार 2008 मॉडल बताई जा रही है उक्त कार एवं चालक के मामले में नयागांव चौकी पुलिस का जांच अनुसंधान अभी जारी है।

ये भी पढ़े – जावद कॉलेज में अकादमिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

Shares
ALSO READ -  विजयदशमी पर्व पर आयोजित एक दिवसीय मेले में प्रेस परिषद ने किया कवि सम्मेलन का आयोजन।
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *