मनरेगा योजना अंतर्गत कार्यरत 1335 उपयंत्रियों को विगत 7 माह का मासिक पारिश्रमिकन मिलने पर दिया ज्ञापन
मनरेगा योजना अंतर्गत कार्यरत 1335 उपयंत्रियों को विगत 7 माह का मासिक पारिश्रमिक प्राप्त नहीं हुआ है। मासिक पारिश्रमिक का समय पर भुगतान न होने के कारण प्रदेश के समस्त उपयंत्री गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उन्हें परिवार के दैनिक जीवन- यापन, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य उपचार एवं अन्य आवश्यक व्ययों की पूर्ति में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में आर्थिक अस्थिरता के कारण मानसिक तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है, जिससे कार्य क्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
WhatsApp Group
Join Now

