मधुमक्खियो के हमले से स्कूल के छोटे छोटे बच्चों को बचाने मे MDM आंगनवाडी मे कार्यरत समूह की रसोइया कंचन बाई की गई जान

मधुमक्खियो के हमले से स्कूल के छोटे छोटे बच्चों को बचाने मे MDM आंगनवाडी मे कार्यरत समूह की रसोइया कंचन बाई की गई जान

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

मधुमक्खियो के हमले से स्कूल के छोटे छोटे बच्चों को बचाने मे MDM आंगनवाडी मे कार्यरत समूह की रसोइया कंचन बाई की गई जान
आंगनवाडी मध्यान्ह भोजन मे कार्यरत रसोईया बहन श्री मति कंचन बाई पति शिवलाल मेघवाल राणपूर तह जावद जिला नीमच के साहस, हिम्मत और सूझ बूझ कि जितनी भी भूरी भूरी प्रशंसा कि जाये, कम है ‘ परहित सरसी धर्म नहीं भाई पर पीड़ा सम नहीं अधमाई !स्वयं कि जान को जोखिम में डाल कर सभी विद्यार्थियों को कष्ट, तकलीफ से बचाते हुए, साहसी महिला ने स्वयं को मौत के मुँह में धकेलते हुए मौत को गले लगा लिया,जय माता दी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष एवं रसोइया दीदी कंचनबाई मेघवाल को कोटि कोटि नमन वंदन महिला स्वयं सहायता समूह संघ मध्य प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया -मनोहर बैरागी द्वारा प्रेस नोट जारी कर प्रदेश के जननायक संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव से प्रदेश भर के शासकीय विद्यालयों में एवंआंगनबाड़ियों में कार्यरत लाखो महिला रसोईया की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए 10 लाख तक का निशुल्क बीमा हो एवं कार्य के समय किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटीत होने पर तुरन्त आर्थिक सहायता की स्वीकृति की जाना चाहिए जिससे दुख कि ऐसी घड़ी में परिवार को संभल प्रदान हो उक्त महिला रसोइया के ऊपर परिवार के भरण -पोषणकी जिम्मेदारीस्वयं के ऊपर थे महिला के पति लम्बे समय से पैरालिसिस हैशासन से मांग है कि उक्त महिला के परिवार को आर्थिक सहायता मिलना चाहिए उक्त जानकारी महिला स्वयं सहायता समूह संगठन जिलाअध्यक्ष माया पाटीदार राबड़िया द्वारा दी गई

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *