अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस मनाया गया

अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस मनाया गया

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस मनाया गया

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा 16 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य जेड एच बोहरा द्वारा की गई उन्होंने विद्यार्थियों को सहिष्णु बनने का संदेश दिया कार्यक्रम की प्रमुख प्रवक्ता अतिथि विद्वान डॉ. प्रेरणा ठाकरे थी उन्होंने कहा कि हमारी ज्ञान परंपरा विश्व में बहुत ही समृद्ध है इसे सुरक्षित एवं संगठित बनाए रखने के लिए वर्तमान में सहिष्णुता की महत्वपूर्ण आवश्यकता है जिससे विश्व में शांति एवं व्यवस्था बनी रहे। प्राचीन भारत सहिष्णुता की प्रतिमूर्ति विषय पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय में किया गया है कार्यक्रम का संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रोफेसर शिवकोर कवचे द्वारा किया गया एवं आभार प्रोफेसर आशीष कुमार सोनी द्वारा व्यक्त किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । इस सप्ताह अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी।उक्त जानकारी महाविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ. महेश कुमार चांदना द्वारा दी गई।

ये भी पढ़े – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के छात्र-छात्राओं ने किया जावद थाने का भ्रमण और जाने नियम कानून

Shares
ALSO READ -  वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ ने वार्ड क्रं 15 में हादसों को जन्म देने वाले गड्ढों को कराया दुरुस्त!
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *