हमारी सेवा ग्रुप दस वर्षो से कर रहा है रेलवे स्टेशन पर जलसेवा
मंदसौर। इस भीषण गर्मी में ठंडा जल मिल जाये ंतो ऐसा लगता है मानों ईश्वर मिल गये हो। ऐसा ही पुनित कार्य हमारी सेवा ग्रुप द्वारा मंदसौर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन दोपहर में 1 बजे से 2 बजे तक यात्रियों को जल सेवा कर किया जा रहा है।
प्रतिदिन जल सेवा करने वाले प्रदीप जैन ने बताया कि हमारी सेवा ग्रुप द्वारा विगत दस वर्षो से रेलवे स्टेषन पर जल सेवा कि जा रही है। ग्रुप के 10 से 12 सदस्य प्रतिदिन रेलवे स्टेशन आते है और दोपहर की गाडीयों के यात्रियों को आरओं का शीतल पेयजल उपलब्ध करवाते है। यह सेवा हमारे द्वारा ग्रीष्म ऋतु के तीन माह तक की जाती है।
इस जल सेवा में मुख्य रूप से प्रतिदिन प्रदीप जैन, अभय रंग वाला, संदीप बाफना, संयम कियावत, ओम प्रकाश जायसवाल, हरि नारायण माथुर आदि सदस्य अपना सहयोग कर रहे है।
ये भी पढ़े – ठा. अर्जूनसिंह राठौर की पुण्य स्मृति में 301 सकोरे निःशुल्क वितरण किये