शिशुवन वर्ल्ड स्कूल, मंदसौर में स्पिरिटो वार्षिक खेल उत्सव का भव्य आयोजन संपन्न

शिशुवन वर्ल्ड स्कूल, मंदसौर में स्पिरिटो वार्षिक खेल उत्सव का भव्य आयोजन संपन्न

मंदसौर

Shares

शिशुवन वर्ल्ड स्कूल, मंदसौर में स्पिरिटो वार्षिक खेल उत्सव का भव्य आयोजन संपन्न

मंदसौर। शिशुवन दी वर्ल्ड स्कूल एवं शिशुवन प्ले स्कूल  मंदसौर में वर्ष 2026 के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव स्पिरिटो का आयोजन आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस खेल उत्सव में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
उक्त खेल उत्सव स्पिरिटो में रिले रेस, टेबल टेनिस, फुटबॉल और बास्केटबॉल सहित अनेक खेलों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक विकास, टीम भावना, अनुशासन तथा नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस (कक्षा 1-2 के विद्यार्थियों हेतु) मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रीति राठौर, श्रीमती डॉ. ज्योति शुक्ला एवं श्रीमती वार्निका उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं द्वितीय दिवस (कक्षा 3-12 के विद्यार्थियों हेतु) मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षावीद श्रीमती सुष्मिता दास, सुदीप दास एवं बृजेश जोशी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन अर्जुन सिंह राठौड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आदित्य कुमार ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, धैर्य, संघर्षशीलता तथा लक्ष्य-निर्धारण जैसे गुणों का विकास करते हैं।
यह वार्षिक खेल उत्सव स्पिरिटो विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा अपनाने तथा खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का एक प्रेरणादायी मंच सिद्ध हुआ।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें खेल, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना भी है। खेल हमें यह सिखाते हैं कि जीत से अधिक महत्वपूर्ण प्रयास, आत्मसंयम और खेल भावना होती है।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *