जिला जेल में नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविर सम्‍पन्‍न 

जिला जेल में नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविर सम्‍पन्‍न 

नीमच

Shares

जिला जेल में नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविर सम्‍पन्‍न 

नीमच – राज्य मानवधिकार आयोग के जिला जेल के निरीक्षण एवं कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय नीमच के चिकित्सा दल द्वारा जिला जेल नीमच में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में मेडिकल विशेषज्ञ डा.सतीश चौधरी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.संगीता भारती, डेन्टल विशेषज्ञ डा.प्रियंका देपुरिया, एवं जेल डा. अजीत शक्तावत व अन्य मेडीकल स्टाफ द्वारा सभी परिरू़द्ध बंदियों का नैत्र परीक्षण, एचआईवी, टीबी, हेपेटाईटिस ए व बी, सिफलिस, की पेथोलाजी जांच की गई। चिकित्सा दल द्वारा बंदियों को आवश्यकतानुसार दवाईयां भी वितरण की गई। इस दौरान जिला जेल अधीक्षक श्री यशवंत कुमार मांझी, सहायक अधीक्षक डा.अंशुल गर्ग, प्रमुख मुख्य प्रहरी श्री अरूण सिंह गहरवार एवं अन्य सुरक्षा स्टाफ उपस्थित थे।

ये भी पढ़े – मतदान दलों को निर्वाचन सम्‍बंधी प्रशिक्षण देने वाले मास्‍टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न

Shares
ALSO READ -  सडक सुरक्षा माह 2025 परवाह थीम अंतर्गत नुक्कड नाटक का आयोजन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *