पानोली में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न – 63 रोगियों से लिया स्वास्थ्य लाभ
नीमच – आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर शनिवार को ग्राम पानोली में आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श गैस अम्लपित, त्वक रोग, ह्दय प्रमेह,आदि बीमारियों की जांच कर नि:शुल्क औषधियां वितरित की गई। शिविर में बीपी, शुगर की निशुल्क जांच कर आवश्यक परामर्श के साथ औषधियां उपलब्ध कराई गई। शिविर में 63 रोगियों ने लाभ लिया।
शिविर में डॉ.नाथू सिंह मौर्य डॉ.विवेक शर्मा, डॉ.धीरज डावर, श्री हरिश दास बैरागी, श्री हेमंत व्यास, श्रीमती सुधा भदौरिया श्री सोनू एव आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा सेवाएं दी गई।
WhatsApp Group
Join Now

