जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर की विस्तारित बैठक सम्पन्न, पूर्व सांसद मिनाक्षी नटराजन ने किया संबोधित

जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर की विस्तारित बैठक सम्पन्न, पूर्व सांसद मिनाक्षी नटराजन ने किया संबोधित

मंदसौर

Shares

जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर की विस्तारित बैठक सम्पन्न, पूर्व सांसद मिनाक्षी नटराजन ने किया संबोधित  
 
मंदसौर। पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि भाजपा की सरकारें वोट चोरी करते – करते अब हमारे भविष्य की भी चोरी करने लगी है। भगवान श्री राम हमारी आस्था के केन्द्र है और उनके ही मंदिर में चोरी करने से प्रत्येक भारतीय का मन दुखा है। देश के नागरिको की आस्था के साथ भी खिलवाड किया गया है। उन्होने कहा कि  केन्द्र की सरकार तानाशाही पर उतर गई है। इस तानाशाही का डटकर मुकाबला किया जाएगा।
सुश्री नटराजन ने यह बात मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की पहली विस्तारित बैठक को सम्बोधित करते हुए कही । बैठक में उन्होने राज्यसभा चुनाव में नामांकन पत्र निरस्त करने की घटनाक्रम की जानकारी दी । उन्होने कहा कि नामांकन पत्र में कही भी लीगल नोटिस के बारे में जानकारी नही पुछी गई थी । कांग्रेस द्वारा शीघ्र ही हाईकोर्ट में याचिका प्रस्तुत की जाएगी । उन्होने कहा कि भाजपा की सरकारे वोट चोरी के बाद सीट चोरी,पार्टी चोरी के साथ ही लोगो की आस्था के साथ भी खिलवाड कर रही है ।सुश्री नटराजन ने कहा कि विपक्ष के नेता श्री राहुल गाधंी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में प्रतिरोध की बात कही है । प्रतिरोध का अर्थ सत्याग्रह है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनहित के मुद्दो पर भाजपा के विरुध्द सत्याग्रह करे। सकारात्मक व रचनात्मक तरीके से भी सत्याग्रह किया जा सकता है। उन्होने कहा कि भाजपा की तानाशाही के विरुध्द हर स्तर पर लडाई लडी जाएगी । उन्होने कहा कि   किसानो को खेतो में डालने के लिए खाद नही मिल रहा है। नीट के छात्रो के भविष्य के साथ खिलवाड किया गया है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्रसिंह गुर्जर ने कहा कि  कांग्रेस संगठन बुथ स्तर तक मजबुत किया गया है । अब अगले चरण में गांव व पंचायत स्तर तक जनहित के मुद्दो को लेकर संघर्ष किया जाएगा ।  विधायक विपिन जैन ने कहा कि भाजपा द्वारा विधायको को प्रलोभन देने का प्रयास विफल हो गया । उपरान्त नामांकन पत्र निरस्त करने का कृत्य किया गया । बैठक को पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, जिला अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, कांग्रेस नेता परशुराम सिसौदिया, प्रदेश सचिव राजेश रघुवंशी, सोमिल नाहटा ने भी सम्बोधित किया । संचालन जिला संगठन महासचिव अजय लोढा ने किया । आभार शहर ब्लाक अध्यक्ष इष्टा भाचावत ने माना । इस अवसर पर कांग्रेस नेता हिम्मतसिंह श्रीमाल जावरा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनजीतसिंह टुटेजा, जनपद अध्यक्ष विजय पाटीदार, भानपुरा नगर परिषद अध्यक्ष शिव भानपिया, मो.हनीफ शेख,  दीपकसिंह गुर्जर,  तुलसीराम पाटीदार, अनिल शर्मा, शंकरलाल पाटीदार, गणपतलाल पंवार, देवेन्द्र योगी, असगर मेव, बसंतीलाल कुमावत, कमलेश जायसवाल, युनुस मेव, कर्मवीरसिंह भाटी, करणसिंह रावत, सुरेन्द्र कुमावत, रुपल संचेती, रफत पयामी, वर्षा सांखला, अंजु तिवारी, अजहर हयात मेव, महेश पाटीदार, आदित्य पाटिल, शक्तिदानसिंह सिसौदिया, श्यामसिंह चौहान, अजय मारु, सुरेश खचरानिया, आरिफ बैग, लियाकत निलगर, ब्लाक अध्यक्ष विजेश मालेचा, मुकेश धाकड, विकास दशोरा, सुरेश धाकड, जगदीश धनगर फौजी, सत्यनारायण पाटिल, ठा. प्रितपाल सिंह राणा,, रमेश कोठारी,राहुल जैन, किशोरसिंह पंवार, मुकेश पाटीदार,हनुमन्तसिंह, दिलीप देवडा,  रमेश ब्रिजवानी,वाहिद जैदी, शुभम कुमावत, ईश्वर सुर्यवंशी आदि भी उपस्थित थे । उक्त जानकारी जिला कांग्रेस के प्रवक्ता प्रवीण मांगरिया ने दी।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *