जीरन एवं चीताखेड़ा में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई

जीरन एवं चीताखेड़ा में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई

नीमच

Shares

जीरन एवं चीताखेड़ा में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई

3 फर्मो का आकस्मिक निरीक्षण कर लिए 11 नमूने

नीमच जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार सोमवार को खाद्य सुरक्षा नीमच की टीम ने जीरन एवं चीतखेड़ा में खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर निरीक्षण नमूने लिए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा कार्यालय नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीमदरा
फर्म श्री कृष्ण कन्हैया दूध डेरी जीरन का आकस्मिक निरीक्षण कर विक्रय हेतु भंडारित खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध के 2 नमूने लिए मौके पर मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र, FSSAI ट्रेनिंग प्रमाण पत्र नहीं होने एवं साफ, सफाई नहीं पाए जाने पर पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया है।

फर्म शांभवी फूड्स जीरन का आकस्मिक निरीक्षण कर विक्रय हेतु निर्मित भंडारित खाद्य पदार्थ शांभवी घी, उक्त घी के निर्माण हेतु भंडारित क्रीम एवं मौके पर निर्मित मूंगफली का तेल, सरसों का तेल, तिल्ली के तेल के कुल 5 नमूने जांच लिए गएहै। मौके पर साफ, सफाई नहीं पाई जाने, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र, आदि प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किए गए हैं ।

फर्म शर्मा सेल्स एजेंसी चीताखेड़ा का निरीक्षण कर भंडारित खाद्य पदार्थ साबूदाना, मसूर दाल, मूंगदाल छिलका, चना दाल के 4 नमूने लिए गए हैं। टीम ने नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे हैं जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध आगामी कार्रवाई की जाएगी।
उक्त कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी एवंश यशवंत कुमार शर्मा द्वारा की गई हैं।

Shares
ALSO READ -  मनासा के नलवपुरा में सर्पदंष से युवती की मौत
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *