खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्यवाही - तेल इंडस्ट्री की आकस्मिक जांच

खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्यवाही – तेल इंडस्ट्री की आकस्मिक जांच

नीमच

Shares

खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्यवाही – तेल इंडस्ट्री की आकस्मिक जांच

खाद्य तेल के 4 नमूने लिए

नीमच – 31 अक्टूबर 2025 को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक  भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में मनासा रोड स्थित एक खाद्य तेल पैकिंग इंडस्ट्री का खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया और मौके पर विक्रय हेतु खाद्य तेल का पैकिंग कार्य संचालित होते पाया। कार्यवाही अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग नीमच टीम ने मौके पर पैकिंग उपरांत विक्रय हेतु भंडारित विभिन्न ब्रांड एवं पैकिंग मात्रा के खाद्य तेल के  कुल 4 नमूने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत  लिए गए। नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला  भेजा है, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी एवं श्री यशवंत कुमार शर्मा की टीम द्वारा की गई है।

Shares
ALSO READ -  टीम जीवनदाता नीमच का 32वां रक्तदान शिविर संपन्न
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *