खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, आठ सेम्पल किये जब्त

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, आठ सेम्पल किये जब्त

मंदसौर

Shares

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, आठ सेम्पल किये जब्त

मंदसौर। जिला कलेक्टर के निदेशानुर्सार आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए, खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। 21 अक्टूबर सोमवार को कार्यवाही के दौरान छ: संस्थानों का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते आठ नमूने जब्त किये गये है। जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी एस जामोद ने बताया कि 21 अक्टूबर सोमवार को कार्यवाही के दौरान मंदसौर के कृष्णा रेस्टोरेन्ट धुंधडका फंटा दलौदा से मावा की बर्फी, सेंव  बालाजी रेस्टोरेन्ट बडवन फन्टा दलौदा से मावा की मिठाई, दिपक होटल बडवन फन्टा दलौदा से मावा कतली, चारभुजा स्वीटस बडवन फंटा दलौदा से केशर मावा पेठा, बंजारी बालाजी रेस्टोरेन्ट भावगढ़ फन्टा मावा मिठाई और जय श्री कृष्णा रेस्टोरेन्ट भावगढ फन्टा से सेंव और मावा मिठाई के नमुने लियें गयें हैं।
सभी खाद्य नमुनों को गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य प्रयोगशाला मप्र भोपाल भेजे गये है जहां से जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जायेगी। कार्रवाई के दौरान सभी संस्थानो को अपने यहां साफ सफाई रखने एवं पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये।

ये भी पढ़े –  खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, तीन संस्थानों से लिए मावे के सेम्पल

Shares
ALSO READ -  आगामी 13 मई को मतदान दिवस के दिन सभी मतदाता मतदान अवश्य करें : कलेक्टर
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *