झांतला।निपृ।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झांतला के प्रभारी प्राचार्य श्री शांतिलाल धाकड़ का 37 वर्ष 7 माह 12 दिन निष्कलंक सेवा के बाद संस्था द्वारा विदाई समारोह रखा गया। जिसमें,मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल महामंत्री पारस जैन सिंगोली, जनपद प्रतिनिधि राजेश शर्मा सरपंच प्रतिनिधि विनोद धाकड़ प्रभारी प्राचार्य वर्षा पिपलीवाल, वरिष्ठ मनोहर लाल वर्मा , पूजा उपाध्याय प्राचार्य हाई स्कूल खेड़ा भनगोता, शिक्षक भुवानी राम, मेघवाल जन शिक्षक भेरूलाल धाकड़, संजय ओझा सुंदरलाल धाकड़, हाई स्कूल थड़ोद प्राचार्य छितरमल धाकड़ बाबूलाल छिपा आसाराम धाकड़ आदि अतिथियों द्वारा मां शारदा के चित्र पर,दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण की गई। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य वर्षा पिपली वाल ने कहा कि सर शांतिलाल धाकड़ का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है आपने अपने स्टॉप पर विद्यालय को अपने अनुभवों से सींचा व आगे बढ़ाया है। आपका इस विद्यालय के प्रति निष्ठा समय प्यार व मार्गदर्शन को कभी नहीं भूल पाएंगे।हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर सिंगोली भाजपा मंडल महामंत्री पारस जैन ने कहा कि श्री शांतिलाल जी सर का व्यवहार अनुशासन व कार्य अनुकरनीय है। आपने जो अपनी सेवा इस विद्यालय को दी है उसे हमेशा याद रखी जाएगी बाकी का जीवन आपका मंगलमय हो ऐसी हम कामना करते हैं।
इस अवसर पर जनपद प्रतिनिधि राजेश शर्मा ने कहा कि श्री,शांतिलाल सर हमेशा कार्य के प्रति समर्पित रहे हैं। आपका व्यवहार सहज सरल मिलनसार व ईमानदार प्रवृत्ति का रहा है। आपने अपनी नौकरी को कर्म कर्तव्य के साथ पूजा मानकर किया है। इस विद्यालय को मंदिर माना है। व छात्र-छात्राओं को एक गुलशन की तरह सींचा है।
बड़े पद का कभी आपको अभिमान नहीं रहा है। सभी साथियों को साथ लेकर चले हैं।
गुरु व,चरण सीडी है। जो हमें जीवन मरण के चक्र से निकालकर मोक्ष को प्राप्त करवा सकते हैं। इस संसार में गुरु का पद भगवान के समतुल्य माना गया है अतः सभी गुरुओं का भी यह उत्तरदायित्व बनता है। कि इस पद की गरिमा हमेशा बनाए रखें।
इस अवसर पर श्री शांतिलाल धाकड़ ने अपने सद्भावना उद्बोधन में कहा कि। मुझे इस विद्यालय परिवार व इस ग्राम से जो प्यार दुलार व सहयोग मिला है। उसका में जीवन पर्यंत आभारी रहूंगा। मैं हमेशा अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहा हूं। विद्यालय समय के अलावा भी मैं इस विद्यालय को अतिरिक्त समय देता था। आगे भी इस विद्यालय को मेरी आवश्यकता हो तो मुझे बेहिचक याद करें मैं अपना पूरा सहयोग देता रहूंगा।
इस अवसर पर अध्यापक भुवानी राम मेघवाल, श्री मनोहर लाल वर्मा संजय ओझा श्रीमती, पूजा उपाध्याय, हिमांशु धाकड़, आदि ने कहा कि हम श्री शांतिलाल जी धाकड़ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। बाकी का जीवन आप आध्यात्म, समाज सेवा में परिवार को दे। आप दीर्घायु हो स्वस्थ रहे मस्त रहे।
श्री शांतिलाल धाकड़ का विद्यालय परिवार द्वारा साल श्रीफल साफा व माल्यार्पण से स्वागत कर ढोल धमाकों के साथ हाई सेकेंडरी स्कूल से श्री भेरुनाथ मंदिर पंचमुखी बालाजी पर ले जाकर पूजा आरती की गई श्री धाकड़ का जगह-जगह ग्राम वासियों ने स्वागत सम्मान किया।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापिका प्रवीण बानो, नानालाल धाकड़ कीर्ति लश्कर दिनेश शर्मा श्रीमती राधा धाकड़ श्रीमती प्रिया भारद्वाज अतुल पालीवाल अनिल बैरागी विनोद सहेरिया, व आपकी धर्मपत्नी,श्रीमती सीता देवी वह पुत्र बालकृष्ण धाकड़ अशोक कुमार धाकड़ व पूरा परिवार जन उपस्थित था।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभारी प्राचार्य नेमीचंद धाकड़ कदवासा,द्वारा किया गया।
अंत में आभार अभिव्यक्ति अध्यापक आशाराम धाकड़ द्वारा की गई।
WhatsApp Group
Join Now
