जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत चंबल घाट पर किया श्रम दान

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत चंबल घाट पर किया श्रम दान

मंदसौर

Shares

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत चंबल घाट पर किया श्रम दान

मंदसौर – मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक जल स्रोतों की सफ़ाई हेतु आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत गांधीसागर में चंबल नदी के घाट पर वन विभाग, ग्राम पंचायत गांधीसागर एवं ग्रामीणों के सहयोग से सफाई अभियान चलाकर घाट पर श्रमदान किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से वर्षा ऋतु के पूर्व प्राकृतिक जल स्रोतों की सफ़ाई, जल स्रोतों के आस पास एकत्रित कचरे को साफ़ करना , जल स्रोतों के कैचमेंट क्षेत्र की सफ़ाई तथा जल स्रोतों के गहरीकरण के कार्य किए जा रहे है। ताकि जन मानस को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया जा सके। सफाई अभियान के उपरांत चंबल घाट के आस पास के क्षेत्र में रहवासियो के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वन मंडल अधिकारी मंदसौर श्री संजय रायखेरे, अधीक्षक गांधीसागर श्री राजेश मंडावलिया एवं ग्राम पंचायत सरपंच एवं समस्त ग्रामीणजन उपस्थित थे। इस दौरान सभी ग्रामीणों को प्रति माह पूर्णिमा के दिन चंबल घाट क्षेत्र में सफ़ाई की शपथ दिलाई । 

ये भी पढ़े – अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक युवक महासंघ का 19वां राष्ट्रीय अधिवेशन नागेश्वर तीर्थ पर संपन्न हुआ।

Shares
ALSO READ -  सिंहस्थ 2028 की कार्ययोजना में मंदसौर विधानसभा से जुडे निर्माण कार्यो को भी शामिल करे- विधायक श्री विपिन जैन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *