नीमच के थाना कैंट क्षेत्र में राह भटकी दो मासूम बहनों को डायल 100 जवानों ने ढूंढ कर मां से मिलाया

नीमच के थाना कैंट क्षेत्र में राह भटकी दो मासूम बहनों को डायल 100 जवानों ने ढूंढ कर मां से मिलाया

नीमच

Shares

नीमच के थाना कैंट क्षेत्र में राह भटकी दो मासूम बहनों को डायल 100 जवानों ने ढूंढ कर मां से मिलाया

नीमच के थाना कैंट क्षेत्र के विकास नगर में 03 साल एवं 07 साल की दो बच्चियाँ मिली हैं जो अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 19-10-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कैंट थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक कपिल मीणा एवं पायलेट अभिषेक नागदा ने मौके पर पहुँचकर दोनो बच्चियों को अपने संरक्षण में लेकर आसपास के क्षेत्र में परिजन की तलाश शुरू की। जानकारी मिल जाने पर दोनो बच्चियों को सत्यापन उपरांत माँ उषा देवी के सुपुर्द किया गया । दोनो बच्चियों को सकुशल मिलाने के लिए परिजन द्वारा डायल-112/100 जवानों का आभार व्यक्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चियाँ पार्क में खेल रही थी जहां से निकल कर रास्ता भटक कर दूर चली गयी थी। ज्ञातव्‍य हो कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल कर रहे प्रतिदिन प्रत्‍येक इवेन्‍ट की मॉनीटरिंग, आ रहे है सकारात्‍मक परिणाम। पुलिस अधीक्षक महोदय के प्रयासों से पीडितों को मिल रहा है तत्‍काल लाभ।

ये भी पढ़े – कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया सदस्यता अभियान का आगाज!

Shares
ALSO READ -  हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 133 वीं जयंती।
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *