मंदसौर जैन सोशल ग्रुप संगिनी ग्रेटर द्वारा आयोजित डेंटल चेक अप और फिजियोथेरेपी शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
मंदसौर। जैन सोशल ग्रुप संगिनी ग्रेटर द्वारा आयोजित डेंटल चेक अप और फिजियोथेरेपी शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर संगिनी मंदसौर जैन सोशल ग्रुप संगिनी ग्रेटर द्वारा आयोजित डेंटल चेक अप और फिजियोथेरेपी शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस शिविर मे डॉ. आनेश गांधी ( डेंटल डॉक्टर) डॉ. याशी जैन ( फिजियोथैरेपिस्ट) ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
डॉ. गांधी द्वारा सभी का चेक अप किया गया और उचित परामर्श दिया गया।
डॉ. याशी जैन द्वारा भी सभी को आम समस्याओं पैरों में दर्द, सायटिका, बैक पेन, आदि समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत ही सरल उपाय बताकर सभी के प्रश्नों का समाधान किया।
सभी संगिनी बहनों ने उत्साह पूर्वक इस शिविर मे भाग लिया,जिससे यह आयोजन सफल और बहुत ही सार्थक रहा।
इस कार्यक्रम में संगिनी अध्यक्ष नीता मेहता, संगिनी कन्वीनर अनिल जैन , सचिव कुसुम जैन, उपाध्यक्ष श्रुति पालरेचा, संगिनी सदस्य सोनाली जैन, सीमा मारु,अंजना जैन , किरण रावका,लता भटेवरा, कांता जैन, मुक्ता पितलिया, रचना चौधरी,आदि सदस्य उपस्थित रही।
अंत में सभी के द्वारा दोनों डॉक्टर्स का बहुमान कर अध्यक्ष और सचिव द्वारा आभार वयक्त किया गया।

