कांग्रेस अजा विभाग द्वारा बाबा साहब के जन्मोत्सव पर होगा माल्यार्पण

कांग्रेस अजा विभाग द्वारा बाबा साहब के जन्मोत्सव पर होगा माल्यार्पण

मंदसौर

Shares

कांग्रेस अजा विभाग द्वारा बाबा साहब के जन्मोत्सव पर होगा माल्यार्पण

मंदसौर। जिला कांग्रेस अजा विभाग के अध्यक्ष श्री संदीप सलोद ने बताया कि भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव जी अंबेडकर की जन्म जयंती 14 अप्रैल को परंपरा अनुसार अम्बेडकर चैराहा पर माल्यार्पण किया जायेगा। सुबह 9.30 बजे अम्बेडकर चैराहा स्थित बाबा साहब की आत्मकद प्रतिमा पर कांग्रेस अजा विभाग के तत्वाधान में माल्यार्पण कर उनके कार्यो पर प्रकाश डाला जायेगा। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जैन, पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र नाहटा, पूर्व विधायक श्री नवकृष्ण पाटील, पूर्व विधायक श्रीमती पुष्पा भारतीय, पूर्व जिला कांगे्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेगे।
       अजा विभाग के ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्षगणो सर्व  श्री  मनोहर रत्नावत, विकास राठौर, मुकेश यादव, राहुल वर्मा, पवन सूर्यवंशी, प्रहलाद पंवार, दिनेश सूर्यवंशी, तुलसीराम मेहर, कन्हैयालाल सिसोदिया, गोपाल तिवारी, प्रकाश परिहार, पवन बालेचा, दिनेश बिरमा ने समस्त कांग्रेसजनो एवं बाबा साहब के अनुयायियो से अधिक से अधिक संख्या में 14 अप्रेल रविवार को सुबह 9.30 बजे आयोजित माल्यार्पण कार्यक्रम में भागीदारी करने का आव्हान किया है।

ये भी पढ़े – श्री तीन छत्री बालाजी धाम में होगा श्री लक्ष्मीनारायण नव कुण्डात्मक महायज्ञ

Shares
ALSO READ -  सीतामऊ पुलिस द्वारा 5000 रुपये का फरार ईनामी बदमाश विजय बागरी को किया गिरफ्तार
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *