कलेक्टर श्री चंद्रा ने  परिवार सहित निराश्रित ,वृद्ध जनों और बच्चों के साथ मनाई दिवाली

कलेक्टर श्री चंद्रा ने  परिवार सहित निराश्रित ,वृद्ध जनों और बच्चों के साथ मनाई दिवाली

नीमच

Shares

कलेक्टर श्री चंद्रा ने  परिवार सहित निराश्रित ,वृद्ध जनों और बच्चों के साथ मनाई दिवाली

कलेक्टर द्वारा निराश्रित वृद्धजनों व बच्चों को मिठाई पटाखे और उपहार भेंट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं

नीमच – कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने रविवार को निवास पर  परिजनों सहित किलकारी आश्रय गृह के बच्चों, पीएम केयर योजना से लाभान्वित बच्चों, रेड क्रॉस वृद्धाश्रम के वृद्ध जनों, और मूकबधिर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ दीपावली की खुशियां मनाई और उन्हें शुभकामनाएं दी। 

कलेक्टर ने अपने परिजनों के साथ निराश्रित वृद्ध जनों, मूकबधिर बच्चों,, एवं पीएम केयर योजना से लाभान्वित बच्चों, किलकारी के बच्चों के साथ अपने निवास पर दीपावली का त्यौहार मनाया और सभी बच्चों वृद्ध जनों को अपनी ओर से  दीपावली की मिठाई पटाखे और उपहार भेंट किए। इस अवसर पर एसपी श्री अंकित जायसवाल, एडीएम श्री बीएस कलेश,एसडीएम सुश्री प्रीति संघवी,सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन  जिला महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या आदि अपने परिजनों के साथ उपस्थित थे।

Shares
ALSO READ -  आचार्य श्री आदिनाथ दि.जैन मंदिर में दर्शनार्थ पधारे
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *