70 वर्ष पार वृद्धजनों के घर-घर जाकर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड

70 वर्ष पार वृद्धजनों के घर-घर जाकर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड

खंडवा

Shares

70 वर्ष पार वृद्धजनों के घर-घर जाकर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड

खण्डवा – कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशानुसार आयुष्मान योजना का लाभ प्रदाय करने के उद्देश्य से पात्र सदस्यों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाएं जाना है। सी.एम.एच.ओ. डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सचिव, रोजगार सहायक, आशा, एन.एन.एम. और सी.एच.ओ. तथा सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डाटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। नोडल अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल ने बताया कि इस अभियान में घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जनजागरुकता का कार्य किया जा रहा है। जिला व ब्लॉक अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है।
डॉ. कौशल ने बताया कि परिवारजनों तथा 70 वर्ष व उससे अधिक उम्र के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड शहरी क्षेत्र स्तर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संजयनगर व रामनगर एवं संजीवनी क्लिनिक गणेश तलाई में तथा वार्डाें में नगर निगम के सहयोग से ए.एन.एम. द्वारा बनाए जा रहे है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए हितग्राहियों को अपना आधार कार्ड एवं समग्र परिवार आईडी ले कर जाना अनिवार्य है। पात्र हितग्राही अपना आयुष्मान कार्ड आयुष्मान भारत एप का उपयोग कर भी बना सकते हैं। जिसके लिए दी गयी लिंक www.beneficiary.nha.gov.in पर जाकर एप डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़े – उद्यानिकी फसल अपनाने से कृषक की आय में हुई वृद्धि

Shares
ALSO READ -  जिला अस्पताल में भवरबाई का मोतियाबिंद का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *