मंदसौर जिले से  बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की 'वोट चोर गद्दी छोड़' महारैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया

मंदसौर जिले से  बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया

मंदसौर

Shares

मंदसौर जिले से  बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया

मन्दसौर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा कथित वोट चोरी और चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली में मंदसौर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित इस विशाल रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी,श्रीमती प्रियंका गांधी जी सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने संबोधित किया।
मंदसौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि यह रैली लोकतंत्र की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता को बचाने का संकल्प है। मध्य प्रदेश सहित देशभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर मिलीभगत के आरोपों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। मंदसौर जिले से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पार्टी के अभियान को मजबूती प्रदान की।
श्री गुर्जर ने आगे कहा, “कांग्रेस पार्टी हमेशा से लोकतंत्र की रक्षक रही है। आज की यह रैली जनता की आवाज है और हम इस लड़ाई को तब तक जारी रखेंगे जब तक चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं हो जाती। मंदसौर के कांग्रेसजनों का यह उत्साह पार्टी की एकजुटता और संकल्प को दर्शाता है।”
रैली में जिले के नेतागण, ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सहित  बड़ी संख्या में कांग्रेसजनो ने भाग लिया।
 यह भागीदारी मंदसौर जिले में कांग्रेस की मजबूत संगठनात्मक शक्ति का प्रमाण है।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *