ग्राम झांतला में गणगौर तीज पर जागरूक महिला मंडल द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

ग्राम झांतला में गणगौर तीज पर जागरूक महिला मंडल द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

ग्राम झांतला में गणगौर तीज पर जागरूक महिला मंडल द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

भगवान शिव व माता पार्वती की मिट्टी की मूर्तियों की पूजा अर्चना की गई

झांतला। ग्राम झांतला में भी गणगौर तीज का पर्व बड़े हर्षो उल्लास व सादगी के साथ मनाया गया।
भगवान शिव व पार्वती इस,गोरा की मिट्टी की प्रतिभा की भव्य शोभायात्रा व गेर श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर से निकाली गई जो,ग्राम के विभिन्न मार्गो से होती हुई सामुदायिक भवन डोम में लाई गई जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में जन-जन के लाडले नेता व किसान नेता राजकुमार अहीर जनपद प्रतिनिधि राजेश शर्मा पंडित सुमंत शर्मा द्वारा भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा आरती दीप प्रज्वलित व
माल्यार्पण कर महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें जागरूक महिला मंडल द्वारा विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक लोक नृत्य लोकगीत आदि कार्यक्रम पेश किए इस अवसर पर जन नेता राजकुमार अहीर ने कहा कि यह गणगौर तीज का पर्व महिलाओं के लिए अटूट आस्था व विश्वास का पर्व है। जिसमें महिलाएं 16 दिन तक व्रत उपवास रखकर भगवान शंकर व पार्वती को खुश कर अपने पति की लंबी आयु व अखंड सौभाग्य की कामनाएं करती हैं। कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना भगवान से करती हैं। इस अवसर पर जनपद प्रतिनिधि राजेश शर्मा ने कहा कि भारत देश आस्था विश्वास धर्म प्रधान देश भारत वह देवभूमि है। जहां स्वयं भगवान ने अवतार लेकर अपनी लीलाएं की हैं। भारतीय संस्कृति धर्म पूरे विश्व को मानवता व इंसानियत की प्रेरणा देते हैं। यह पर्व लोक संस्कृति का त्यौहार हमें एकता के सूत्र में बांधे रखता हैं। इस कार्यक्रम में जागरूक महिला मंडल की श्रीमती गायत्री शर्मा, मधु बैरागी, पूजा धाकड़ सरपंच, कांता सोनी, सोनू शर्मा ,रेनू लक्ष्यकार ,गायत्री सनाडय, रीना शर्मा जनपद सदस्या, सुमन लक्षकार ,सुमन शर्मा, सोनू तंबोली समुख लोहार, लाड सोनी, संतोष सोनी, पूजा सोनी, सरोज सोनी, चंदा सुथार, गिरजा सुथार, यशोदा छिपा, रेखा सुथार, अनु सुथार, वर्षा छिपा अनीता छिपा प्रियंका धाकड़, सुगना धाकड़, सुमित्रा धाकड़, पार्वती धाकड़ ,तारा खेर रानी
खेर एवं समस्त जागरूक महिला मंडल की महिलाओं ने भाग लिया कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती गायत्री शर्मा द्वारा किया गया आभार अभिव्यक्ति श्रीमती मधु बैरागी द्वारा की गई। अंत में भगवान शंकर इसर व माता पार्वती गोरा की आरती कर,सभी को प्रसादी वितरित की गई।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *