कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
खण्डवा – शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों की शासकीय कार्यालयों से संबंधित समस्याओं का निराकरण अधिकारियों द्वारा किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समस्याओं के आवेदन लेकर आए विभिन्न नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निराकरण के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में लगभग 85 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद थे।
ये भी पढ़े – नवांकुर संस्था ने एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत भगवानपुरा में किया पौधारोपण
ALSO READ - 16 दिसंबर को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे होगा विधानसभा का घेराव एवं प्रदर्शन
WhatsApp Group
Join Now

