पत्नी को मायके से लेकर ससुराल लौट रहे पति की कार खड़ी बस में जा घुसी।

पत्नी को मायके से लेकर ससुराल लौट रहे पति की कार खड़ी बस में जा घुसी।

खंडवा

Shares

पत्नी को मायके से लेकर ससुराल लौट रहे पति की कार खड़ी बस में जा घुसी। पति पत्नी को आई चोट वही दो महीने के बच्चें ने तोड़ा दम मामला मुंदी नगर के देवला गांव की नहर के पास का है। जहाँ खड़ी बस में जा घुसी कार । कार में सवार दंपति सहित 2 महीना का बच्चा हुआ घायल । वही मिली जानकारी के अनुसार जायसवाल बस क्रमांक mp 10 P 0902 सवारी उतार रही थी इस बीच पीछे से आ रही कार क्रमांक MP09 CQ 1071 बस में जा घुसी जिससे कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वही कार में सवार धर्मराज पिता चतरू पवार 24 साल निवासी इंदौर प्रिया पति धर्मराज 21 साल और उनका दो महीने का बच्चा घायल हो गया। वही गांव वालों ने 108 को सूचना दी । वही 108 की मदद से घायल पति पत्नी और बच्चे को मुंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जहाँ पति पत्नी का उपचार किया गया। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। वही 2 महीने के बच्चे की डॉक्टर रविन्द्र मंडलोई ओर उनकी टीम द्वारा जांच की गई तो बच्चें की मौत हो चुकी थी। धर्मराज ने बताया कि करौली भेसावा में उसकी ससुराल है। वह उसकी पत्नी ओर बच्चे को लेकर वापस इंदौर लौट रहा था। इस बीच उनके साथ यह घटना घट गई। इधर सूचना मिलने पर मुंदी थाने की टीम घटना स्थल पहुँची ओर मामले की जाँच कर रही हैं। घटना दोपहर 12 ओर 1 बजे की बीच की बताई जा रही हैं।

ALSO READ -  नीमच में वैष्णव बैरागी समाज द्वारा रामानंदाचार्य जन्मोत्सव 21 जनवरी 25 को भव्य रूप से मनाया जाएगा

ओंकारेश्वर मांधाता से आकाश शुक्ला की रिपोर्ट

ये भी पढ़े – स्कूली विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता के कानूनों के बारे में दी जानकारी

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *