खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, दो संस्थानों से लिए सेम्पल

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, दो संस्थानों से लिए सेम्पल

मंदसौर

Shares

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, दो संस्थानों से लिए सेम्पल

मंदसौर। जिला कलेक्टर के निदेशानुर्सार गर्मी के मौसम में ध्यान रखते हुए  खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को कार्यवाही  के दौरान मंदसौर के दो संस्थानों का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते नमूने जब्त किये गये है। जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी एस जामोद ने बताया कि शुक्रवार 17 मई को कार्यवाही के दौरान मंदसौर के अफीम गोदाम रोड स्थित रामचंद्र द्वारिकादास से अरूण पिस्ता आईसक्रीम और श्री बाम्बे चैपाटी आईसक्रीम नरसिंहपुरा से राजभोग आईसक्रीम के नमुने लिये गये हैं।
सभी खाद्य नमुनों को गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य प्रयोगशाला मप्र भोपाल भेजे गये है जहां से जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जायेगी। कार्रवाई के दौरान विभाग का सहयोगी स्टॉफ भी मौजूद रहा।

ये भी पढ़े – दशपुर बीसा पोरवाल स्पोर्टस क्लब मन्दसौर के तत्वावधान में  बीपीसीएल क्रिकेट लीग का हुआ शुभारम्भ

Shares
ALSO READ -  46 ट्रको मे क्रूरता पूर्वक भरे हुए गौवंश कुल 582 बैलो को अवैध तरीके से परिवहन करते पकड़ा
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *