शहर में पानी की किल्लत को लेकर बड़ी संख्या में नगर निगम पहुंचे कांग्रेसी पार्षद

शहर में पानी की किल्लत को लेकर बड़ी संख्या में नगर निगम पहुंचे कांग्रेसी पार्षद

खंडवा

Shares

शहर में पानी की किल्लत को लेकर बड़ी संख्या में नगर निगम पहुंचे कांग्रेसी पार्षद

पार्षदो ने सिर पर मटके लेकर पहुंचे नगर निगम आयुक्त नीलेश दुबे के पास

खंडवा शहरी क्षेत्र में भीषण गर्मी में पानी की समस्या को लेकर रहवासी और कांग्रेसी पार्षद सड़कों पर उतरकर जमकर विरोध कर रहे हैं ! वहीं दूसरी और शहर के 20 वार्डों में पानी नहीं मिलने पर हाहाकार मचा हुआ है ! नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद भी शहर के रहवासियों को भीषण गर्मी में पानी नहीं मिल रहा है ! वही आज बड़ी संख्या में रहवासी और कांग्रेसी पार्षद अपने सिर पर मटके लेकर नगर निगम पहुंचे और नगर निगम आयुक्त को पानी की समस्या बताते हुए निगमायुक्त को खाली मटके हाथों में दिए और जल्द पानी की समस्या को लेकर ज्ञापन भी सौंपा !
नेता प्रतिपक्ष मल्लू राठौर ने आरोप लगाया कि जल संकट से निपटने के लिए शासन ने नगर निगम को 40 लाख रुपए अतिरिक्त दिए हैं इसके बावजूद भी शहर में पानी के लिए हाहाकार मची हुई है ! और शहर के करीब 25 वार्डों में 2 दिन से पानी नहीं पहुंच रहा है और ना ही पानी मिल रहा है!

ओंकारेश्वर मांधाता से आकाश शुक्ला की रिपोर्ट

ये भी पढ़े – नीरज चौहान आत्महत्या मामले की जांच करने के लिए खंडवा पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने एसडीओ पी पुनासा रविंद्र बोयट को दिया निर्देश।

Shares
ALSO READ -  गुरुदेव राजेंद्रसूरी जी म सा के 200 वी जन्म शताब्दी निमित राजेन्द्र जैन तरुण परिषद शाखा द्वारा गायो को हरे चारे का आहार कराया गया
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *