पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है ये प्रधानमंत्री मोदी और आपके एक वोट के कारण हो रहा है - रक्षा भंडारी

पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है ये प्रधानमंत्री मोदी और आपके एक वोट के कारण हो रहा है – रक्षा भंडारी

राजस्थान

Shares

पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है ये प्रधानमंत्री मोदी और आपके एक वोट के कारण हो रहा है – रक्षा भंडारी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 में विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन संपन्न

प्रतापगढ़ / आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का सम्मेलन आज शहर के एक निजी रिसोर्ट में पार्टी की महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी तथा चित्तौड़गढ़ लोकसभा प्रभारी पिंकी मंडावत प्रतापगढ़ जिला संगठन प्रभारी मुकेश रावत पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत विधानसभा संयोजक रितेश सोमानी जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया के मुख्य आतिथ्य एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनैना हापावत के अध्यक्षता में आयोजित हुआ एक प्रेस विज्ञप्ति में भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया संयोजक गोपाल धाभाई ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सम्मेलन शहर के निजी रिसॉर्ट में आयोजित हुआ महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके एक वोट के कारण हो रहा है आपका वोट की ताकत से देश को मजबूत सरकार दी और सरकार देश हित में मजबूत कदम उठा रही हैं भंडारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की मोदी सरकार एवं प्रदेश की भजनलाल सरकार महिलाओं के आर्थिक शैक्षिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते कुछ समय में एक करोड़ लखपति दीदी बनी है और आगामी वर्षों में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है ताकि महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हो महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम तीन तलाक तथा महिलाओं की आत्म सम्मान के लिए शौचालय निर्माण धुएं से मुक्ति के लिए उज्ज्वला योजना जैसी अनेक महिला कल्याणकारी महिलाओ के हित निर्णय लिए हैं महिला मोर्चा सम्मेलन में भाजपा की दिवंगत महिला नेत्रियों तारा भंडारी एवं किरण माहेश्वरी को भी याद कियागया बाद में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का जैन एवं वैष्णव महिला मंडल द्वारा अभिनंदन किया गया इसके पश्चात महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने लोकसभा चुनाव के विधानसभा चुनाव कार्यालय पर पहुंच कर यहां की चुनावी व्यवस्था का निरीक्षण किया स्वागत उद्बोधन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनैना हापावत ने दिया महिला मोर्चा के सम्मेलन में अरनोद मंडल के अचलावदा ग्राम पंचायत की चार बार की महिला सरपंच सफल कार्यकाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मान किया सम्मेलन में सभापति रामकन्या प्रहलाद गुर्जर जिला मंत्री कुसुम बैरवा पूर्व प्रधान कारी बाई मीणा सुमन मीणा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रद्धा नवीन प्रशस्ति कुंवर नगर परिषद पार्षद प्रीति सोमानी नारंगी मीणा प्रीति शर्मा वर्षा कुंवर स्नेह लता शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी की महिला पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे महिला मोर्चा सम्मेलन का आभार नगर अध्यक्ष श्रद्धा नवीन ने व्यक्त किया।

ALSO READ -  प्रतापगढ़ जिले व शहर मे 8 बजे बाद भी बैखोफ बिक रही हैं अवैध शराब कार्रवाई नही

ब्यूरो चीफ अनिल जटिया

ये भी पढ़े – भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी आज प्रतापगढ़ में महिला मोर्चा के होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन में भाग लेगी

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *