ब्रज यात्रा में छाया उत्साह, खूब उड़ाया गुलाल

ब्रज यात्रा में छाया उत्साह, खूब उड़ाया गुलाल

मंदसौर

Shares

ब्रज यात्रा में छाया उत्साह, खूब उड़ाया गुलाल

ग्वाला समाज ने मनाया ब्रज महोत्सव

मंदसौर। श्रीकृष्ण ग्वाला गवली यादव सामाजिक संस्था ग्वाला समाज द्वारा शनिवार को होली मिलन समारोह के अवसर पर ब्रज महोत्सव का अायोजन किया गया। इस अवसर पर भव्य ब्रज यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल समाजजनों ने खूब गुलाल उड़ाया, भजनों पर नृत्य कर उत्साह जताया।

ब्रज महोत्सव (होली मिलन समारोह) के अवसर पर शनिवार शाम को नयापुरा रोड कर्मचारी कालोनी श्री कृष्ण मंदिर पर आरती की गई। इसके पश्चात गाजे-बाजे व ढोल-ढमाकों के साथ ब्रज यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में शामिल समाज की महिलाएं, पुरूष, युवा, बच्चे सभी गुलाल उड़ाते हुए एवं भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। नयापुरा मंदिर से प्रारंभ हुई ब्रज यात्रा नयापुरा रोड, शुक्ला चौक, धानमंडी होते हुए पंच कचेलिया तेली समाज धर्मशाला पहुंची। यहां पर समाज के वरिष्ठजनों का स्वागत सम्मान किया गया। पश्चात समाजजनों का सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। ब्रज यात्रा का मार्ग में सामाजिक संगठनाें एवं समाजजनों ने स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण ग्वाला गवली यादव सामाजिक संस्था के अध्यक्ष अनिल मसानिया, ग्वाला समाज के पटेल छोटेलाल बानिया, मुन्नालाल बानिया, जगदीश कुमिया, भायाजी रायठौर, सुंदरलाल थम्मार, किशोर मसानिया, कैलाश मसानिया, विनय दुबेला, उदयभान सुराह, कैलाश बानिया, कन्हैयालाल बानिया, दशरथ बानिया, जमनालाल सुराह, धरमपाल चंदेल, दिलीप ग्वाला, ईश्वर चंदेल, श्याम पांडे, राधेश्याम सुराह, बाबुलाल पडरिया, शांतिलाल हांस, शिव भमनिया, लालाराम भमनिया, कारूलाल बानिया, चंदन भमनिया, गोपाल बानिया, तुलसीराम बानिया, मदनलाल बानिया, बाबुलाल बानिया, अनिल सुराह, हेमंत सुराह, गोपाल थम्मार, रवि सुराह, पवन बानिया, कैलाश हांस, मनोज रियार, दीपक दीवान, राहुल मसानिया, अन्ना सुराह, भीम बानिया, राधेश्याम रियार, बम बानिया, राहुल बानिया, दुर्गेश चंदेल, सुमित थम्मार सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

ALSO READ -  नई दिल्ली में हुआ मंदसौर के पलक्ष ओसवाल का भव्य सम्मान

ये भी पढ़े – राज्य स्तरीय वन्यप्राणी रेस्क्यू कार्यशाला का हुआ आयोजन

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *