गुर्जर गोड ब्राम्हण समाज का अखिल भारतीय युवा युवती परिचय सम्मेलन 26 मई को देवास में

गुर्जर गोड ब्राम्हण समाज का अखिल भारतीय युवा युवती परिचय सम्मेलन 26 मई को देवास में

क्षेत्रीय खबरें

Shares

गुर्जर गोड ब्राम्हण समाज का अखिल भारतीय युवा युवती परिचय सम्मेलन 26 मई को देवास में

सिंगोली:-गुर्जर गोड ब्राम्हण समाज का अखिल भारतीय युवा युवती परिचय सम्मेलन मध्य प्रदेश प्रांतीय सभा के नेतृत्व में देवास जिला गुर्जर गोड ब्राम्हण सभा के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 26 मई 2024 रविवार को मिलाप गार्डन सर्किट हाउस के पास भोपाल रोड देवास में आयोजित किया जा रहा हे सम्मेलन के संयोजक श्री कमलेश शर्मा नीमच जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया की उक्त आयोजन हमारे सम्मेलन के एवम जिला सभा के संरक्षक तथा अखिल भारतीय महा सभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रमोद जी व्यास के मार्ग दर्शन में किया जायेगा । सम्मेलन की तैयारिया चल रही हे सम्मेलन में अविवाहित युवा युवतीयो की प्रविष्ठि ऑन लाइन और ऑफ लाइन प्राप्त हो रही हे प्रविष्ठि की अंतिम तारीख 30 अप्रेल हे सभी स्व जाति बंधुओ से अनुरोध हे की अपने अपने अविवाहित बच्चो की प्रविष्ठि समय पर भेजे जिससे की स्मारिका में प्रकाशित की जा सके ।
सम्मेलन में आने वाले सभी स्व जाति बंधुओ को जिला सभा की ओर से चाय, पोहा , आइस्क्रीम और भोजन की निशुल्क व्यवस्था की जायेगी ।
इस सम्मेलन में इस बार समाज की विधवा , विधुर , तलाक शुदा , नेत्र हिन , विकलांग की प्रविष्ठि प्राप्त हुई हे इस सम्मेलन में राजस्थान , गुजरात , आसाम, पंजाब , हरियाणा , तमिल नाडु, तथा मध्य प्रदेश के करीबन 2000 स्व जाति बंधु उपस्थित होंगे सभी के लिए व्यवस्था की जा रही हे । शीघ्र ही सम्मेलन की समितियों का गठन किया जाएगा ।

ALSO READ -  चंद्रशेखर जायसवार वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री नियुक्त !

सम्मेलन के जिला अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा ने सभी समाज के जिला अध्यक्ष से अनुरोध किया हे की आप सभी अपने अपने जिले से समाज के स्व जनो को आने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करे जिससे की समाज के लोग इस सम्मेलन का लाभ ले सके और अपने बच्चो के लिए एक ही मंच के नीचे रिश्ते देख सके।

महेंद्र सिंह राठौड़

ये भी पढ़े – खेल एवं कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग का जावद नगर में किया स्वागत।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *