300 किलोग्राम (03 क्विंटल) अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व पीकअप वाहन सहित 01 तस्कर को पकडने में थाना रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता

300 किलोग्राम (03 क्विंटल) अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व पीकअप वाहन सहित 01 तस्कर को पकडने में थाना रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता

क्षेत्रीय खबरें

Shares

300 किलोग्राम (03 क्विंटल) अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व पीकअप वाहन सहित 01 तस्कर को पकडने में थाना रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री अंकित जायसवाल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय जावद निलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक श्री बी.एस. गौरे के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस चौकी डीकेन पुलिस टीम द्वारा कुल 300 किलोग्राम (03 क्विंटल) अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व पीकअप वाहन क्रमांक आरजे 06 जीडी 2883 सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है ।

दिनांक 02.04.2024 को पुलिस चौकी डीकेन पर जरिये मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पीकअप वाहन क्रमांक आरजे 06 जीडी 2883 के चालक द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा का परिवहन किया जा रहा है, सूचना प्राप्त होने पर उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए नीमच-सिंगोली रोड, मांडा तिराहा ग्राम दडौली पर नाकाबन्दी की गई, नाकाबन्दी के दौरान पीकअप वाहन को घेराबन्दी कर रोका तथा वाहन चला रहे व्यक्ति से नाम पता पूछते उक्त व्यक्ति ने अपना नाम राहुल पिता सरदारसिंह चंदेल जाति बंजारा उम्र 25 साल निवासी राज नगर मोरवन पुलिस थाना जावद जिला नीमच (म.प्र.) का होना बताया। उक्त पीकअप वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में काले रंग के 15 प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 300 किलोग्राम (03 क्विंटल) अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा छिलका भरा हुआ मिला, जिसे जप्त कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी राहुल से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ लाने ले जाने के संबंध में पूछताछ करते जप्तशुदा मादक पदार्थ डोडाचूरा सत्यनारायण पिता भगवतीलाल माली निवासी ग्राम झीरमीर पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) के द्वारा जप्तशुदा पीकअप में भरकर लाकर देना बताने पर सत्यनारायण पिता भगवतीलाल माली को भी सहआरोपी बनाया जाकर सहआरोपी सत्यनारायण पिता भगवतीलाल माली की तलाश की जा रही है।

ALSO READ -  दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल पीठासीन अधिकारी की 4 पसलियाँ टूटी

जप्त मश्रुका :- काले रंग के 15 प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 300 किलोग्राम (03 क्विंटल) अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमति 06 लाख रुपये, पीकअप वाहन क्रमांक आरजे 06 जीडी 2883 कीमति 08 लाख रुपये, कुल जप्त मश्रुका कीमति 14 लाख रुपये।

सराहनीय कार्य:- उक्त कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक बी.एस. गोरे एवं पुलिस चौकी डीकेन टीम का सराहनीय योगदान रहा।

ये भी पढ़े – मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन छतरपुर मे सम्पन्न हुआ

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *