महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पखवाड़े पर महिला काव्य गोष्ठी संपन्न

महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पखवाड़े पर महिला काव्य गोष्ठी संपन्न

नीमच

Shares

महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पखवाड़े पर महिला काव्य गोष्ठी संपन्न

नीमच। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम पखवाड़े के तहत अंतराष्ट्रीय संगम मंच के तत्वाधान में महिला काव्य गोष्ठी का आयोजन गायत्री मंदिर के सभागार में रामायण के पात्र और महिला शक्ति पर काव्य पाठ किया गया। जिसमे पंकज धींग,पूनम भारती, पुष्पलता सक्सेना, प्रियंका कवीश्वर, निर्मला अग्रवाल, रेणुका व्यास,वर्षा पटवा, आशा सांभर, संगीता दरक, अवंतिका गुप्ता,गीता शर्मा, ने रचना पाठ किया।
इस गोष्ठी का आयोजन अंतराष्ट्रीय कवि संगम मंच की अध्यक्ष स्नेहलता राजावत द्वारा किया गया।
इसकी मुख्य अतिथि श्रीमती बीना चौधरी, हिंदी व्याख्याता गर्ल्स कॉलेज नीमच रही इसमें रसिक श्रोताओं ने सुनकर आनंद की अनुभूति प्राप्त की। कार्यक्रम में चौधरी मैडम ने वर्तमान महिला व बालिका संबंधित जटिलताओं पर प्रकाश डाला। साथ ही अजय चौधरी ने वक्तव्य दिया जिसमें वर्तमान नारी की जागरूकता और आज की शिक्षित नारी पर अपना पक्ष रखा।
काव्य पाठ के समापन के पश्चात श्रीमती स्नेह लता राजावत द्वारा राष्ट्रीय कवि संगम मंच जिला नीमच उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति देने की घोषणा की, साथ ही अजय चौधरी को संगठन मंत्री के पद पर नियुक्ति देने की घोषणा की, जिसका हाल में उपस्थित सभी जनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया
कार्यक्रम श्रीमती राजावत के सहयोग से पूर्ण हुआ कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रेणुका व्यास ने किया। मुख्य अतिथि एवम श्रीमती राजावत द्वारा रचनाकारों को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। श्रीमती पुष्पलता सक्सेना ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार माना।

ये भी पढ़े – बाबा खाटू श्याम जुलूस का कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया पुष्प वर्षा कर स्वागत।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *