जिला जेल में बंदियों के स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण के लिए शिविर लगवाये-श्री ममतानी

जिला जेल में बंदियों के स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण के लिए शिविर लगवाये-श्री ममतानी

नीमच

Shares

जिला जेल में बंदियों के स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण के लिए शिविर लगवाये-श्री ममतानी

म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष एवं सदस्‍य ने किया जिला जेल का निरीक्षण 

नीमच 15 मार्च 2024, म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष श्री मनोहर ममतानी एवं सदस्‍य श्री राजीव कुमार टंडन ने शुक्रवार को जिला जेल नीमच का निरीक्षण कर, बंदियों से चर्चा की और उपलब्‍ध सुविधाओं की जानकारी ली। उपलब्‍ध सुविधाओं की जानकारी ली। आयोग के अध्‍यक्ष एवं सदस्‍य ने जेल के पुरूष एवं महिला बैरक में जाकर बंदियों से चर्चा कर, जेल में स्‍वरोजगार प्रशिक्षण के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। आयोग के अध्‍यक्ष एवं सदस्‍य ने बंदियों से जेल में उपचार सुविधा के बारे में पूंछा और जेल में बंदियों के स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण के लिए विशेष शिविर लगवाने के निर्देश दिए। आयोग के अध्‍यक्ष ने जेल में बंदियों के नेत्र परीक्षण एवं उपचार के लिए शिविर लगाने के निर्देश भी दिए। उन्‍होने कलेक्‍टर को जेल में नवीन ईसीजी मशीन भी उपलब्‍ध करवाने के भी निर्देश दिए। 

    आयोग के अध्‍यक्ष एवं सदस्‍य ने भोजन शाला के निरीक्षण कर बंदियों को प्रदान किए जाने वाले भोजन की गुणवत्‍ता की जानकारी ली। जेल में बंदियों को स्‍वरोजगार प्रशिक्षण के तहत बंदियों व्‍दारा गोबर के कण्‍डे निर्माण, मूर्ति निर्माण, दीए निर्माण एवं महिला बंदियों व्‍दारा आर्टिफिशयल ज्‍वेलरी निर्माण कार्य की सराहना की और इससे बंदियों को हो रही अतिरिक्‍त आमदनी के भुगतान के बारे में भी पूंछा। इस मौके पर कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन, एसपी श्री अंकित जायसवाल, आयोग के रजिस्‍ट्रार श्री एन.के.गोधा जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, जेल अधीक्षक श्री वाय.के.मांझी, उप जेल अधीक्षक श्री अंशुल गर्ग भी उपस्थित थे।  

ALSO READ -  वार्ड 9 शनिमंदिर इंदिरानगर स्थित बगीचे में नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया भूमि पूजन।

ये भी पढ़े – जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर में रिक्त पड़े पदों को लेकर कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने जिलाधीश को सोपा ज्ञापन‌

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *