अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वर्णवाल और कलेक्टर श्री सिंह पहुंचे किसानों के खेतों में

अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वर्णवाल और कलेक्टर श्री सिंह पहुंचे किसानों के खेतों में

इंदौर

Shares

अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वर्णवाल और कलेक्टर श्री सिंह पहुंचे किसानों के खेतों में,

किसानों द्वारा किए जा रहे खेती के नवाचारों को देखा,

इंदौर 21 फरवरी 2024 – अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल तथा कलेक्टर श्री आशीष सिंह आज किसानों के खेतों में पहुंचे। उन्होंने किसानों द्वारा आधुनिक खेती के तहत किये जा रहे हैं नवाचारों को देखा।
अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वर्णवाल तथा कलेक्टर श्री सिंह आज धार रोड पर स्थित ग्राम माचल पहुंचे। उन्होंने प्रगतिशील किसान श्री गजानन खादीवाला के खेत पर पहुंच कर गेहूं की नवीन किस्मों की खेती को देखा। किसानों से चर्चा कर उन्होंने नवीन किस्म के बारे में जानकारी ली। उसके उत्पादन और उत्पादकता के बारे में पता किया। बताया गया कि गेहूं की नवीन किस्मों की बुवाई से किसानों को बेहद फायदा है। कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त होता है। श्री वर्णवाल ने वहां मौजूद कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह गेहूं की नवीन किस्मों की बोवनी को प्रोत्साहित करें। यह प्रयास करें कि किसान अधिक से अधिक नयी किस्मों की बोवनी करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसानों को नवीनतम जानकारी साझा करने के लिए खेतों का भ्रमण भी कराया जाए।

ये भी पढ़े – ऑपरेशन क्लीन ऑफ माइंड अभियान के तहत महिला थाने की टीम ने इंडस्ट्री हाउस स्थित प्रसाधन कक्षों में पहुँच चलाया नकारात्मक विचारों के विरुद्ध सफाई अभियान।

Shares
ALSO READ -  लहसुन के लगातार भाव गिरने से आक्रोशित कांग्रेजनो ने किसानों के साथ खेत मे लहसुन पर कफ़न ओढ़ा कर माला चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *