क्षत्रिय मराठा समाज नीमच द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती गौरवशाली परंपरा अनुसार हर्षोल्लास से मनाई जा रही है

Shares

नीमच। दिनांक 19 फरवरी 24 को क्षत्रिय मराठा समाज नीमच द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती गौरवशाली परंपरा अनुसार हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। आज प्रातः नीमच सिटी में पिपली चौक स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। छत्रपति शिवाजी महाराज के जयकारों के साथ समाज जन एकत्रित हुए।
नीमच शहर में आज शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष में मराठा समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है।
नीमच सिटी पीपली चौक से एक शानदार वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली एवं चल समारोह में क्षत्रिय मराठा समाज के लोग आकर्षक वेशभूषा में सम्मिलित हुए।
आयोजन में मराठा समाज की माता बहने अपनी पारंपरिक पोशाक में आकर्षण का केंद्र थी।
वाहन रैली पिपली चौक नीमच सिटी से प्रारंभ हुई जो सिटी के प्रमुख मार्गो से होती हुई केंट पहुंची। वहां भी शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए अपने नियत स्थान पर पहुंची।
वाहन रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

ये भी पढ़े – पीएम आवास योजना के तहत पक्‍का मकान बन जाने से काफी प्रसन्‍न है रामलाल

Shares
ALSO READ -  एसडीएम ने नयागांव गौशाला के संस्थापक अध्यक्ष को सौपा एक पक्षीय कार्यभाल सम्भालने का पत्र
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment