युवा पीढ़ी में स्वतंत्रता के लिए जोश भरने वाले सच्चे नायक सुभाष चंद्र बोस

युवा पीढ़ी में स्वतंत्रता के लिए जोश भरने वाले सच्चे नायक सुभाष चंद्र बोस

क्षेत्रीय खबरें

Shares

सिंगोली:- युवा पीढ़ी में स्वतंत्रता के लिए जोश भरने वाले सच्चे नायक सुभाष चंद्र बोस, स्थानीय विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर विद्यानगर,सिंगोली में सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई। सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर बाल संसद के सदस्य ,विद्यालय के प्राचार्य धर्मचंद गेहलोत तथा सभी आचार्य परिवार ने प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर जन्म दिवस मनाया।कार्यक्रम की भूमिका मनीष पटवा ने रखी ,सुभाष चंद्र बोस के जीवन परिचय के बारे में प्राची तिवारी ने बताया।तथा प्रोजेक्ट पर सुभाष चंद्र बोस से जुड़े महत्त्वपूर्ण तथ्यों के माध्यम से भैया /बहिनों को बताया गया। सभी भैया/बहिनों से प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में प्रश्न किए गए।सुभाष चंद्र बोस से जुड़े प्रश्नों पर सही उत्तर देने वाले भैया/बहिनों को पुरूस्कार दिए गए। भैया/ बहिनों ने दिल्ली चलो तथा तुम मुझे खून दो में तुम्हे आजादी दिलाऊंगा नारों के साथ सुभाष चंद्र बोस को नमन किया।

महेंद्र सिंह राठौड़

ये भी पढ़े – श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक समारोह राम मय हुआ रतनगढ़,विधायक श्री सकलेचा भी रहे उपस्थित

Shares
ALSO READ -  5 मई 2024 को संत शिरोमणि भगवान श्री श्याम जी महाराज की जयंती के शुभ पावन अवसर परतिलिसवा महादेव में सैन समाज का 17 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन पर देश पंचायत की लगी मुहर
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *