नीमच में गणपति विकास समिति की महिलाओं ने बनाई आकर्षक बड़ी रंगोली, फूलों से जय श्री राम को आकृति को उकेरा

Shares

नीमच में गणपति विकास समिति की महिलाओं ने बनाई आकर्षक बड़ी रंगोली, फूलों से जय श्री राम को आकृति को उकेरा

नीमच। 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन के अवसर पर जहां अयोध्या में श्री राम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी उसी समय नीमच भी उत्साह व जोश के साथ श्री राम की भक्ति में डूबा हुआ नजर आया। नगर के वार्ड नंबर 8 के अंतर्गत आने वाले गणपति नगर के गणेश गार्डन में गणपति विकास की महिला शक्ति द्वारा इस पल को ऐतिहासिक बनाने हेतु जय श्री राम के शब्दों की आकृति को फूलो से उकेरा वही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य ने श्री राम प्रतिमा की प्रतिष्ठा के पूर्व आकर्षक 15 किलो के फूलो से बड़ी रांगोली बनाई जो आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर गणपति विकास समिति के सदस्यों द्वारा भव्य आतिशबाजी की गई वही मिठाई रूपी प्रसाद का वितरण कर सभी ने एक दूसरे को श्री राम लला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होने पर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणपति विकास समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – खाद्य सुरक्षा दल द्वारा लिए गए सब्जी के नमूने,फल एवं सब्जी विक्रेता की की गई जांच

Shares
ALSO READ -  गो वंश उपचार शाला के लिए जमीन मिली न जनप्रतिनिधियों का साथ नतीजा उपचार शाला बंद।
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment