प्रतापगढ़ सारथी सेवा संस्थान का शपथ ग्रहण सम्पन्न

प्रतापगढ़ सारथी सेवा संस्थान का शपथ ग्रहण सम्पन्न

राजस्थान

Shares

प्रतापगढ़ सारथी सेवा संस्थान का शपथ ग्रहण सम्पन्न, प्रतापगढ़ जिस प्रकार महाभारत में श्री कृष्ण ने अर्जुन का सारथी बन कर अर्जुन को विजयश्री प्राप्त करवाई उसी प्रकार सारथी सेवा संस्थान भी महिलाओं की सारथी बन कर महिलाओं को जीवन मे हर पग पर विजय दिलाएगी यह मुझे आशा ही नहीं पूर्ण उम्मीद है उक्त बात नगर के अंबेडकर भवन में महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए संचालित सारथी सेवा संस्थान के शपथ ग्रहण कार्यक्रम मुख्यअतिथि के रूप मे नगर परिषद सभापति रामकन्या प्रह्लाद गुर्जर ने कही सारथी सेवा संस्थान के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यअतिथि सभापति श्रीमती रामकन्या प्रह्लाद गुर्जर सेवा निवृत्त प्राध्यापिका श्रीमती कमला जोशी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा उद्योगपती रोहित जेन विशिष्ट अतिथि जिला चिकित्सालय पी एम ओ डॉ ओ पी दायमा एस ऐल हॉस्पिटल के डॉ राकेश पाटीदार ए सी एफ वन विभाग दारासिंह एवं डॉ आलोक यादव दंत चिकित्सक विमल बंसल सेवा निवृत्त मेनेजर ओरिएंटल इंश्योरेंस ने कार्यक्रम से पूर्व सर्व प्रथम माँ शारदा एवं प्रभु श्री राम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की संस्थान की पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया सारथी सेवा संस्थान की टीम ने राम चौपाई की सुंदर प्रस्तुति दी वहीं ऋतुराज सिंह लक्ष्यराजसिंह एवं नैना यादव ने शबरी के बैर की प्रस्तुति दे कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम में संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती आशा टाक ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने सभी के सहयोग से विश्व महिला दिवस पर तीन वर्ष पूर्व 8 मार्च 2020 को संस्थान की नीव रखी और सारथी का य़ह रथ आप सभी के सहयोग से निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर है इसके लिए धन्यवाद देते हए बताया कि संस्थान ने अब तक जनजागरण अभियान के तहत बाल विवाह नाटक का मंचन कोरोना वेकसीन के प्रति जागरुकता मास्क वितरण नशा मुक्ति तंबाकू निषेध की शपथ पौधारोपण बालिका दिवस महिला दिवस पर किए गए कार्यो को बताया साथ ही संस्थान की आगामी कार्ययोजना के बारे मे भी बताया पीएमओ डॉ ओपी दायमा ने संस्थान को बधाई देते हुए महिलाओ को हमेशा अपने स्वस्थ के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी
वहीं डॉ राकेश पाटीदार ने सारथी सेवा संस्थान की ओर से महिला उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए बधाई दी एवं हर संभव सहयोग की बात कही
रोहित कंसल्टिंग फर्म के सीईओ रोहित जैन ने सारथी सेवा संस्थान के लोगो को देख कर खुशी जाहिर की ओर संस्था को राज्य स्तर तक बढ़ने की कामना की कार्यक्रम का संचालन संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती आशा टाक ने किया आभार महामंत्री विजय श्री बिस्सा ने किया आयोजन को सफल बनाने में सचिव रूबी यादव कोषाध्यक्ष भारती परिहार उपाध्यक्ष मंजू अग्रवाल उपाध्यक्ष प्रीति जोशी सहसचिव बेला बंसल संरक्षक मधु शर्मा नगर अध्यक्ष भावना गांधी नगर उपाध्यक्ष ज्योति शर्मा संगठन मंत्री ममता त्रिवेदी संघठन मंत्री राजश्री सोनी संघठन मंत्री लीला कुमावत मीडिया प्रभारी पूजा खाटवा सह मीडिया प्रभारी कविता खाटवा सहित संस्थान की सदस्या नीलम शेखावत रेणुका सिसोदिया सीमा जाट मंजू खाटवा ज्योति त्रिवेदी मनीषा जोशी मोहिनी त्रिवेदी मीना राव गंगा बाई तारा बाई आदि सदस्यों का सहयोग रहा I

ALSO READ -  बरडिया के जंगल में लगी भीषण आग वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू

प्रतापगढ़ ब्यूरो चीफ अनिल जटिया

ये भी पढ़े – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी व कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा राजस्थान सरकार का परशुराम सर्किल प्रतापगढ़ पर किया गया जोरदार स्वागत

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *