प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के नेतृत्‍व में महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों के कल्‍याण का संकल्‍प पूरा हो रहा है-सांसद श्री गुप्‍ता

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के नेतृत्‍व में महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों के कल्‍याण का संकल्‍प पूरा हो रहा है-सांसद श्री गुप्‍ता

नीमच

Shares

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के नेतृत्‍व में महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों के कल्‍याण का संकल्‍प पूरा हो रहा है-सांसद श्री गुप्‍ता,

सावन में विकसित भारत संकल्‍प यात्रा में ग्रामीणों से सांसद श्री गुप्‍ता ने किया संवाद,

नीमच – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के नेतृत्‍व में महिलाओं, किसानों, युवाओं
और गरीबों के कल्‍याण का संकल्‍प पूरा हो रहा है। इसी उद्देश्‍य को ध्‍यान में रखकर विकसित
भारत संकल्‍प यात्रा आयोजित की जा रही है। यह बात सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता ने मंगलवार को
नीमच विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सावन में आयोजित विकसित भारत संकल्‍प यात्रा को मुख्‍य
अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।
सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वारा
प्रधानमंत्री श्री मोदी सरकार की गारंटी का वाहन आया है। यह गारंटी एक-एक व्यक्ति तक
पहुंच रही है, जिससे व्यापक परिवर्तन देखने में आ रहा है। अब बच्चों की ग्रोथ अच्छी हो रही
है, देश के आम आदमी की औसत आयु में वृद्धि हो रही है, देश का सर्वांगीण विकास हो रहा
है। इस मौके पर श्री अर्जुन सिह सिसोदिया, यात्रा प्रभारी श्री सुनील कटारिया, श्री हेमंत हरित, श्री
आदित्‍य मालू, श्री प्‍यारसिह चुण्‍डावत, तथा अन्‍य जनप्रतिनिधि, सरपंच श्री जीवन माली,
एसडीएम डॉ.ममता खेडे, तहसीलदार श्री प्रेमशंकर पटेल, जनपद सीईओ श्री राजेन्‍द्र पालनपुरे व
अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। सांसद श्री गुप्‍ता ने एक-एक कर उपस्थितजनों से संवाद करते हुए कहा, कि केंद्र व राज्‍य
सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित रहे, हितग्राहियों को यात्रा के दौरान लाभांवित किया जा रहा
है। सांसद श्री गुप्‍ता ने क्‍वीज प्रतियोगिता में उपस्थितजनों से प्रश्‍न भी पूंछे और उनका सही
उत्‍तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्‍कार भी वितरित किए। प्रारंभ में सांसद श्री गुप्‍ता व अतिथियों ने मॉ सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरपंच श्री जीवन माली एवं ग्रामीणजनों ने अतिथियों का पुष्‍पहारों से स्‍वागत
किया। छात्राओं ने सरस्‍वती वंदना एवं सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किए। इस मौके सांसद श्री गुप्‍ता ने विभिन्‍न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभपत्र वितरित किए। ग्रामीणों से संवाद में ग्रामीणों ने ग्राम के पटवारी, के कार्यो की सराहना की। मेरी कहानी मेरी
जुबानी के तहत आयुष्‍मान भारत निरामय योजना से लाभांवित परिवार के सदस्‍य सावद के श्री
मनोहर लाल शर्मा एवं श्री ओमप्रकाश राठौर ने आयुष्‍मान कार्ड से मिली नि:शुल्‍क उपचार सुविधा के बारे में विस्‍तार से बताया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्‍य नागरिक, पत्रकारगण, विभिन्‍न विभागों के
अधिकारी-कर्मचारी एवं बडी संख्‍या में विभिन्‍न वार्डवासी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ALSO READ -  आज ग्यारस के दिन सजेगा साँवरिया सेठ का भव्य दरबार, भक्ति भाव से गूंजेगा नगर

ये भी पढ़े – कलेक्टर श्री दिनेश जैन आज ई जनसुनवाई करेंगे

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *