जावद में थर्टी फर्स्ट पर एसडीओपी निलेश्वरी डावर, थाना प्रभारी दीपक कुमार मंडलोई, एसआई असलम पठान सहित पुलिसकर्मी मुस्तैद,
जावद में थर्टी फर्स्ट पर पुलिसकर्मी रहे मुस्तैद, रतलाम रेंज के डीआईजी मनोजसिंह के निर्देश से नीमच जिला पुलिस अधीकक्ष अमीत कुमार तोलानी के मार्गदर्शन में जिले में थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न में खलल न पड़े इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली। 31 दिसम्बर रविवार को जावद एसडीओपी सुश्री निलेश्वरी डावर एवं थाना प्रभारी दीपक कुमार मंडलोई स्वयं पुलिसबल के साथ आज थर्टी फर्स्ट अंग्रेजी नव वर्ष पर स्वयं कमान सम्भालते हुए नगर में दिखाई दिए। नगर में तेज गति से चलने वाले दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन को रोककर जांच कर रहे है। नगरवासियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई ना हो इसके लिए शाम से रात तक प्रयास कर रहे है। 31 दिसंबर को दोपहर बाद से नगर के सभी प्रमुख चौराहों और सड़कों पर जावद थाना के पुलिस जवान मोर्चा संभाल रहे है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की निगरानी की जांच की जा रही है। जावद बस स्टैंड पर एसडीओपी निलेश्वरी डावर, थाना प्रभारी दीपक कुमार मंडलोई, एसआई असलम पठान, आरक्षक प्रहलाद चंद्र कतिरिया, आरक्षक रवि पांडे सहित पुलिसकर्मी नजरे जमाए हुए है।
ये भी पढ़े – सरवानिया महाराज एक्जिअम एकेडमी हाई स्कूल का 14वा वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न