कटघड़ा में नर्मदा नदी के निर्माणधीन पुल से चोर छोटा हाथी वाहन से चोरी कर रहे सरिया,बाइक छोड़कर भागे,पुलिस ने किए जप्त चोरों के हौसले बुलंद

कटघड़ा में नर्मदा नदी के निर्माणधीन पुल से चोर छोटा हाथी वाहन से चोरी कर रहे सरिया,बाइक छोड़कर भागे,पुलिस ने किए जप्त चोरों के हौसले बुलंद

खंडवा

Shares

मध्यप्रदेश के बड़वाह कटघड़ा में नर्मदा नदी के निर्माणधीन पुल से चोर छोटा हाथी वाहन से चोरी कर रहे सरिया,बाइक छोड़कर भागे,पुलिस ने किए जप्त चोरों के हौसले बुलंद, बड़वाह ब्लाक के कटघड़ा में नर्मदा नदी पर फोर लेन निर्माण के निर्माणधीन पुल से विगत दिनों शाम 7 बजे लोहे का सरिया,बाइक आदि को छोटा हाथी वाहन में रखकर अज्ञात चोर चोरी कर ले जा रहे थे उसी दौरान कर्मचारी अपना काम कर वापस लोट रहे थे। उन्हे देख चोर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
जिसके बाद प्रोजेक्ट मैनेजर ने बड़वाह थाने पहुंच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया।

एसआई पूजा यादव ने बताया की कटघड़ा में बन रहे नर्मदा पुल से एक छोटे हाथी वाहन से सरिए चोर ले जा रहे थे। तभी वहा काम करने वाले कर्मचारियों ने देख लिया। लेकिन मौके से चोर फरार हो गए। मौके से एक छोटा हाथी वाहन, एक मोटर साईकिल एवं सरिए जप्त किए गए है। चोरों की तलाश जारी है। जिन्हे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ओंकारेश्वर मांधाता से आकाश शुक्ला की रिपोर्ट

also read – ओंकारेश्वर मेले में बैलगाड़ियों से पहुँचे किसानों को जगह नही मिलने से एसडीएम व किसानों के बीच हुआ विवाद

Shares
ALSO READ -  सड़क सुरक्षा विशेष अभियान जीवन बचाने का अभियान है-श्री जैन 
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *