जीरन में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 10 दिवसीय गणेश उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर नगर के विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना के साथ शुरू हुआ उत्सव अनंत चतुर्दशी पर प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा।
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों से भगवान गणेश की प्रतिमाओं को आकर्षक झांकियों के रूप में सजाकर विसर्जन के लिए शोभायात्राएं निकाली गईं। शोभायात्राएं नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकलीं। इनके साथ अखाड़े भी शामिल रहे, जहां अखाड़े के कलाकारों ने विभिन्न करतब दिखाए। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए।
नगर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जीरन तालाब स्थित सती मंदिर घाट और पनताघाट पर प्रशासन की मौजूदगी में कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन द्वारा प्रमुख घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं को घाट पर स्वयं प्रतिमा विसर्जित करने की अनुमति नहीं दी गई और प्रशासन की टीम द्वारा प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया।
तहसील क्षेत्र में भी प्रशासन की रही मौजूदगी
जीरन तहसील के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में भी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर प्रशासन की टीम मौजूद रही।
अपर कलेक्टर महोदय बी एस कलेश, एसडीएम पराग जैन, पि.ओ. डूडा, चंदन सिह धारवे, शत्रुघ्न चतुर्वेदी तहसीलदार जीरन, संतोष गठिया नायब तहसीलदार जीरन, कस्बा पटवारी मनोहर पाटीदार द्वारा जीरन तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम
कुंचडोद, बमोरी महादेव, चल्दू रेतम नदी, हरकियाखाल डेम, चैनपुरा तालाब, हरवार तालाब, उगरान, ग्वाल तालाब, रामझर महादेव, जलेश्वर महादेव, पालसोडा नदी, चीताखेड़ा-भड़कसनावदा सहित अन्य स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से सभी और निरीक्षण किया गया और यह भी देखा कि सभी जगह पर प्रशासनिक अमला तैनात है या नहीं और सभी जगह सुरक्षा की दृष्टि से किए गए इंतजाम का निरीक्षण भी किया गया प्रशासन की मौजूदगी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया और 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन हुआ।
WhatsApp Group
Join Now
