प्रतिवर्षाअनुसार इस वर्ष भी ग्राम झांतला में सत्य वचन धर्म के खातिर अपने प्राणों का उत्सर्ग व बलिदान देने वाले लोक देवता श्री वीर तेजाजी महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम श्रृद्धा उल्लास के साथ मनाया गया।
ग्राम में श्री वीर तेजाजी महाराज के स्थान पर ग्राम वासियों द्वारा श्री वीर तेजाजी महाराज की ढेरे व उनकी जीवनी के ऊपर लोक भजन सुनाए गए। सुबह से ही मंदिर को विशेष रूप से सजाया व संवारा गया।
श्री तेजाजी महाराज के टेरो पर भक्तगण नाचते गाते नजर आए व तेजाजी महाराज के जय,कारो से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे श्री तेजाजी महाराज के मंदिर पर पहुंचकर नारियल अगरबत्ती व प्रसाद चढ़ाई गई। भगवान की पूजा आरती के साथ तेजाजी महाराज के गोरले को स्वयं,बासक राज डील में आकर सर्प दंश से पीड़ित भक्तों की जेवड़िया बड़ी की गई की। अंत में सभी को चावल के रूप का प्रसाद वितरित किया गया।
WhatsApp Group
Join Now
