तपस्वी श्रीमती ममता बेन झातरिया का आज निकलेगा भव्य वरघोडा*-

Uncategorized

Shares
*

चीताखेड़ा – 20 सितंबर। स्थानीय नगर के मध्य स्थित श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय पर चातुर्मास (वर्षाकाल)हेतु विराजित साध्विवर्या सरल स्वभावी विदुषी परम् पूज्या साध्वी श्री धृति पूर्णा श्रीजी म.सा. मातृ ह्रदया वात्सल्य मूर्ति साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी म.सा. की पावन निश्रा में जैन समाज के वरिष्ठ एवं शिक्षा विभाग में कार्यरत सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सनत कुमार झातरिया की पुत्रवधू और प्रकाश झातरिया की अर्धांगिनी श्रीमती ममता बेन झातरिया के कठोर 9 उपवास तप की तपस्या निमित्त निर्विघ्न पूर्ण होने पर आज दिवस 21 सितंबर 2026 सोमवार को परिवार एवं जैन समाज द्वारा तपस्वी का निज निवास स्थान से प्रातः 8:30 से बजे ढोल ढमाको के साथ भव्य वरघोडा प्रारंभ होगा।
भव्य वरघोडे में श्रावक श्राविकाएं नाचते झूमते हुए तपस्वी श्रीमती ममता बेन जैन झातरिया और भगवान महावीर की जय जयकार करते हुए गांव के विभिन्न मार्गों से परिभ्रमण करते हुए श्री मुनि सुव्रत स्वामी और श्री चंद्रप्रभ स्वामी जिनालय पहुंचेगा। पश्चात् तपस्वी श्रीमती ममता बेन झातरिया के भव्य वरघोड़े में जैन -अजैन महिला और पुरुष शामिल रहेगें। वरघोड़े के तत्पश्चात प्रातः 10:30 बजे साध्विवर्या श्री जी के प्रवचन एवं तपस्वी का बहुमान आराधना भवन में होगा। धर्मशाला में मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे निवास स्थान पर परिवारजन एवं जैन श्री संघ द्वारा पारणा कराया जाएगा। परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं जैन श्री संघ द्वारा तपस्वी के तप की खूब खूब अनुमोदना की जाएगी।

Shares
ALSO READ -  बिग ब्रेकिंग
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *