*भादवामाता ।* करीब दो वर्ष पुर्व भादवामाता से चडोल तक 50 कि.मी. लंबी सड़क बनाई थी । परंतु भादवामाता में मंदिर से पुर्व कि और बाईपास मार्ग पर स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए जाने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार बाईपास बनने के बाद वाहनों की रफ्तार काफी बढ़ गई है। मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं, पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को आधा किलो मीटर लंबे इस बाय पास को पार करने में भारी परेशानी होती है। इस मार्ग पर अन्न क्षेत्र, श्रद्धा भवन, एवं मंदिर का मुख्य द्वार सहित रहवासी मकान व दुकानें बनी हुई हैं जिससे यातायात का दबाव अधिक रहता हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मार्ग सबसे ज्यादा खतरनाक बना हुआ है । जवासा से जावद,मोरवन, सिंगोली की और जाने का मुख्य मार्ग भी यही है । स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस मार्ग पर अब तक तीन चार हादसे भी हो चुके हैं । दीपक नागदा ने तो जन सुनवाई में भी आवेदन देकर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की थी । लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई । लोगों की मांग है कि बाईपास पर मंदिर मोड़, बस्ती क्षेत्र और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, साथ ही संकेत बोर्ड भी लगाए जाएं । ग्रामवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि धार्मिक स्थल पर आने जाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके ।