सीएमओ ने किया नगर का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश स्वच्छता-पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा, ‘जन सेवा से देश सेवा’ अभियान के तहत नगर में आकर्षक सजावट

Uncategorized

Shares
अठाना। स्थानीय नगर परिषद के नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी जमनालाल पाटीदार ने नगर का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य बाजारों में स्वच्छता, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था देखी गई। जहां आवश्यक सुधार की जरूरत महसूस हुई, वहां संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। सीएमओ ने पेयजल वितरण एवं स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा। नगर में मुख्य चौराहो सड़क संपर्क मार्गों पर संकेत बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए गए।

इस दौरान सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को लेकर संबंधित हितग्राहियों से चर्चा की गई और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीएमओ ने कर्मचारियों को जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित “जन सेवा से देश सेवा—25 साल सेवा संकल्प” अभियान के अंतर्गत नगर में आकर्षक सजावट की गई। स्थानीय गंभीरी नदी पर स्थित तीनों पुलिया/ब्रिज को सजाकर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस अवसर पर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा कार्यों की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई गई। शांतिलाल चौहान द्वारा

Shares
ALSO READ -  आत्‍महत्‍या के प्रति जन जागरूकता एवं रोकथाम के लिए कार्यशाला सम्‍पन्‍न
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *